भारत की जीत के बाद सोशल साइट्स पर जोक्स की बहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप मैच में जैसे ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सोशल नेटवर्किंग साइट्स में चुटकलों की बाढ़ आ गई। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्स एप पर लोग एक-दूसरे को ये शेयर कर इस जीत का मजा दोगुना कर रहे थे।
ये चल रहे हैं जोक्स
1. धवन मॉम- हैलो, धवन?
रोहित- नहीं आंटी वो खेल रहा है
मॉम- बेटा, जब फोन करती हूं, तू ही उठाता है, तू बल्लेबाजी नहीं करता क्या।
2. आलिया भट्ट ने डेविड धवन को उनके बड़े बेटे धवन के शतक मारने पर बधाई दी। यह सुनकर डेविड धवन फोन पर ही बेहोश हो गए।
3.दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बार-बार धवन को यह याद दिला रहे थे कि हम पाकिस्तान की टीम नहीं हैं, हमारी सिर्फ ड्रेस हरी है।
4. दक्षिण अफ्रीका वालो, अपने घर में करवा लो हवन....क्योंकि तुम्हारी नींद उड़ाने पहुंच गया है धवन।
5. मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में गब्बर की दहाड़ से डरा दक्षिण अफ्रीका
सिटी ब्यूटीफुल में जश्न का माहौल
निर्मल बाबा स्टाइल जोक
- टीम साउथ अफ्रीका की जर्सी पर पाकिस्तान की छाया है जर्सी से रंग हटा दे, कृपा आनी शुरू हो जाएगी
- अरविंद केजरीवाल स्टाइल जोक
- हम 50 ओवर खेले और उन्हें 40 ओवर ही खेलने दिया, यह तो स्कैम है जी, हम धरने पर बैठेंगे
- अर्नव गोस्वामी स्टाइल जोक
- इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराने का कैसे प्रबंध किया ? देश यह जानना चाहता है
सिटी ब्यूटीफुल में जश्न :
संडे, टीम इंडिया-साउथ अफ्रीका का मैच और भारत की शानदार जीत। एक क्रिकेट प्रेमी के लिए छुट्टी मनाने का इससे बढ़िया कॉकटेल क्या हो सकता है। मेलबर्न में शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे दक्षिण अफ्रीकी के बॉलरों की पिटाई कर रहे थे और सिटी ब्यूटीफुल में जश्न का माहौल था।