फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's highest tricolor national flag will host on atari border, pak rangers raised questions

इस जगह पर लगाया जाएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, लाहौर से भी नजर आएगा

Fri, 03 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 03 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
india's highest tricolor national flag will host on atari border, pak rangers raised questions
indian flag
देश में अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाए जाने की तैयारी चल रही है। यह तिरंगा इतना ऊंचा होगा कि लाहौर से भी नजर आएगा। इसे पंजाब के अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय अटारी बॉर्डर पर लगाया जाएगा। वहीं इस तिरंगे के चलते पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं। पाक रेंजर्स ने इसे लेकर विरोध जताया है। उन्होंने संदेश भेजकर मांग की है कि इसे हटा लिया जाए और इसके पीछे ले जाया जाए।
विज्ञापन


बुधवार को जब इस तिरंगे को गाने के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म पर पिलर की फिटिंग पूरी की तो पाक रेंजर्स की तरफ से एक सैनिक इसकी फोटो क्लिक करते हुए नजर आया। इसके बाद पाक रेंजर्स ने बीएसएफ अधिकारियों को संदेश भिजवाया। इसमें कहा कि तिरंगे को यहां पर न लगाया जाए और इसके प्लेटफॉर्म को पीछे ले जाया जाए। पाक रेंजर्स ने ध्वज के लिए खड़े किए गए बीम में कैमरे होने की आशंका जाहिर करते हुए इसे पाक बॉर्डर क्षेत्र के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन


वहीं बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स को भरोसा दिलाया कि इससे पाक को कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा बल के अधिकारी ने कहा कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। पाक रेंजर्स को बताया गया कि यहा पंजाब सरकार का सिविल प्रोजेक्ट है और अंतर्राष्ट्रीय नियमों के मुताबिक बॉर्डर से काफी पीछे है। किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही तिरंगे की खासियतें

india's highest tricolor national flag will host on atari border, pak rangers raised questions
indian flag
बता दें कि पंजाब सरकार अटारी बॉर्डर पर देश का यह सबसे ऊंचा झंडा लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली 5 मार्च को इसका उद्घाटन करेंगे। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से इसके लिए लगाए जा रहे तिरंगे की ऊंचाई 350 फीट व 110 मीटर है।

इसका वजन 55 टन है। झंडा 120 x 80 फुट का है और इस तिरंगे को लगाने के लिए 30 x 30 का बेस बनाया गया है, जिसकी गहराई 18 फुट की है। मंत्री अनिल जोशी ने इसके बादे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के लिए यह गर्व की बात है कि सबसे ऊंचा झंडा बॉर्डर पर लगाया जा रहा है।

यह इतना ऊंचा है कि लाहौर से भी नजर आएगा। यह देखवासियों को शहीदों की याद दिलाएगा। इससे पहले अमृतसर स्थित अमृत आनंद पार्क में पंजाब का सबसे ऊंचा 170 फुट का तिरंगा लगाया गया है और अब यह तिरंगा देश की शान बढ़ाएगा। 3 साल तक इसे लगाने वाली कंपनी इसकी देखरेख करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed