{"_id":"64abf2d89ef933c0c40b7699","slug":"india-released-55-thousand-cusecs-of-water-from-hussainiwala-headworks-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बाढ़: भारत ने हुसैनीवाला हेड से छोड़ा 55 हजार क्यूसेक पानी, पाकिस्तान में मचा सकता तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बाढ़: भारत ने हुसैनीवाला हेड से छोड़ा 55 हजार क्यूसेक पानी, पाकिस्तान में मचा सकता तबाही
Mon, 10 Jul 2023 05:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:52 PM IST
सार
फाजिल्का की डीसी डॉ. सेनू दुग्गल ने कहा कि हुसैनीवाला हेड से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी मंगलवार तक फाजिल्का पहुंचेगा। नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
सतलुज नदी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में हुसैनीवाला हेड से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी पाकिस्तान में तबाही मचाते हुए मंगलवार को भारत के ममदोट और फाजिल्का पहुंचेगा। सतलुज नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। यही नहीं प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के लिए 17 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। पशुओं के लिए हरे चारे का भी बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
जानकारों के मुताबिक हरिके हेड से हुसैनीवाला हेड में पानी छोड़ा गया है। सोमवार को हुसैनीवाला से 55 हजार क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। बता दें कि हुसैनीवाला के पास ही पाकिस्तान का कसूर नाला भी सतलुज नदी में मिलता है। नाले की वजह से हुसैनीवाला से सटे गांवों को मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उधर, फाजिल्का की डीसी डॉ. सेनू दुग्गल ने कहा कि हुसैनीवाला हेड से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी मंगलवार तक फाजिल्का पहुंचेगा। नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। डीसी दुग्गल ने कहा कि 17 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। कैंप में प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा पशुओं के हरे चारे की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन