फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India Pakistan Meeting on Zero Line in Dera Baba Nanak for Kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोर के लिए जीरो लाइन पर भारत और पाकिस्तान की बैठक आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Tue, 16 Apr 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Apr 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
India Pakistan Meeting on Zero Line in Dera Baba Nanak for Kartarpur Corridor
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में डेरा बाबा नानक की जीरो लाइन पर करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान की दूसरे दौर की वार्ता के लिए एक बैठक होने जा रही है। इसमें कॉरिडोर के निर्माण कार्य से संबंधित सभी तकनीकी मुद्दों के अलावा सुरक्षा इंतजमों को लेकर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जाने वाली संगत के लिए इमिग्रेशन व सीमा शुल्क की औपचारिकताओं पर बातचीत होने की संभावना भी है। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सीमा शुल्क विभाग, आव्रजन विभाग, सिंचाई विभाग, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) आदि विभागों के अधिकारी पाकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में यात्रियों की संख्या पर भी बातचीत होगी। डेरा बाबा नानक में निर्माणाधीन इंटरग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के बारे में जानकारी देते हुए अटारी में कार्यरत लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधक सुखदेव सिंह ने बताया कि आईसीपी के निर्माण के लिए जमीन को समतल करने का काम चल रहा है। जमीन के समतल होने के बाद यात्री टर्मिनल भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बैठक में हुई थी इस मुद्दे पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, करतारपुर कॉरिडोर में बनाई जाने वाली सड़क के फाइनल रोड लेवल (एफआरएल) पर 19 मार्च की बैठक में चर्चा हुई थी। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस पर सहमति व्यक्त की थी। पिछली बैठक में एफआरएल के मुद्दे पर ही बातचीत की गई थी।

वहीं कॉरिडोर के निर्माण कार्य को नवंबर महीने तक पूरा करने के लिए भारत में तेजी से काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य दिन में तो होता ही है, अब रात में भी कंपनियां बीएसएफ के निगरानी में निर्माण कार्यों में जुटी हैं। बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने यह जानकारी दी।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीगल प्राइवेट इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से भूमि पूजन करके मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया था। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है। फसल की कटाई के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। 18 मार्च से ही 50 एकड़ भूमि को समतल करने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed