{"_id":"5cb5510fbdec22143439e1aa","slug":"india-pakistan-meeting-on-zero-line-in-dera-baba-nanak-for-kartarpur-corridor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर के लिए जीरो लाइन पर भारत और पाकिस्तान की बैठक आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर के लिए जीरो लाइन पर भारत और पाकिस्तान की बैठक आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Tue, 16 Apr 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में डेरा बाबा नानक की जीरो लाइन पर करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान की दूसरे दौर की वार्ता के लिए एक बैठक होने जा रही है। इसमें कॉरिडोर के निर्माण कार्य से संबंधित सभी तकनीकी मुद्दों के अलावा सुरक्षा इंतजमों को लेकर विचार किया जाएगा।
श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जाने वाली संगत के लिए इमिग्रेशन व सीमा शुल्क की औपचारिकताओं पर बातचीत होने की संभावना भी है। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सीमा शुल्क विभाग, आव्रजन विभाग, सिंचाई विभाग, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) आदि विभागों के अधिकारी पाकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
बैठक में यात्रियों की संख्या पर भी बातचीत होगी। डेरा बाबा नानक में निर्माणाधीन इंटरग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के बारे में जानकारी देते हुए अटारी में कार्यरत लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधक सुखदेव सिंह ने बताया कि आईसीपी के निर्माण के लिए जमीन को समतल करने का काम चल रहा है। जमीन के समतल होने के बाद यात्री टर्मिनल भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

पिछली बैठक में हुई थी इस मुद्दे पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, करतारपुर कॉरिडोर में बनाई जाने वाली सड़क के फाइनल रोड लेवल (एफआरएल) पर 19 मार्च की बैठक में चर्चा हुई थी। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस पर सहमति व्यक्त की थी। पिछली बैठक में एफआरएल के मुद्दे पर ही बातचीत की गई थी।
वहीं कॉरिडोर के निर्माण कार्य को नवंबर महीने तक पूरा करने के लिए भारत में तेजी से काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य दिन में तो होता ही है, अब रात में भी कंपनियां बीएसएफ के निगरानी में निर्माण कार्यों में जुटी हैं। बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीगल प्राइवेट इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से भूमि पूजन करके मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया था। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है। फसल की कटाई के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। 18 मार्च से ही 50 एकड़ भूमि को समतल करने का काम शुरू हो चुका है।