फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india Pakistan Meeting on Zero Line for Kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोर: भारत-पाक के तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक संपन्न, पुल निर्माण को लेकर हुई चर्चा

Mon, 27 May 2019 07:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(बटाला) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 27 May 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
india Pakistan Meeting on Zero Line for Kartarpur Corridor
तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक संपन्न - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञों की सोमवार को विशेष बैठक हुई। दोनों देशों के विशेषज्ञों की यह चौथी बैठक है। बैठक को लेकर सभी तरह के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बैठक में दोनों देशों की टीम के 9-9 सदस्यों ने भाग लिया इसके लिए जीरो लाइन पर दो टेंट लगाए गए थे। 

विज्ञापन


बैठक शुरू होने से पहले पाकिस्तान और भारतीय टीम के सदस्य आपस में मिले। करीब डेढ़ घंटे चली इस मीटिंग में कॉरिडोर को लेकर विभिन्न तकनीकी पक्षों को लेकर चर्चा की गई। वहीं टीम के सदस्यों ने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाई रखी। मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया गया। इस मीटिंग में बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मीटिंग के दौरान दोनों देशों की टीम के सदस्यों ने कॉरिडोर पर स्वागत गेट और पाकिस्तान की तरफ रावी दरिया पर पुल के निर्माण को लेकर तकनीकी बारीकियों पर चर्चा की। इसके अलावा पुल की डिजाइनिंग के बारे में भी चर्चा की गई। गौर हो कि निर्माण एजेंसी ने कॉरिडोर निर्माण कार्य के चलते दो दिन पहले ही दर्शन स्थल के पास सेना के बंकर को हटा दिया था। 

यह बंकर भारत-पाकिस्तान के बीच बनाए जा रहे पुल के लिए समस्या पैदा कर रहा था। बंकर को हटाने के लिए निर्माण एजेंसी ने सेना के उच्च अधिकारियों से इजाजत ली थी। इसके अलावा एक टॉवर को भी गिरा दिया गया था।

 वहीं पाकिस्तान की तरफ लगभग 75 प्रतिशत काम होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। दोनों देशों की तरफ से इस कॉरिडोर को पूरा करने के लिए 19 नवंबर की समय सीमा तय की गई है ताकि सिख संगत श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed