फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India Pakistan Meeting on Zero Line for Discussion on Kartarpur Corridor Construction

करतारपुर कॉरिडोर: जीरो लाइन पर भारत-पाक में साढ़े तीन घंटे बातचीत, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 17 Apr 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 17 Apr 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
India Pakistan Meeting on Zero Line for Discussion on Kartarpur Corridor Construction
जीरो लाइन पर बने टेंटों में मीटिंग करते अफसर
करतारपुर कॉरिडोर के मसले पर चर्चा करने के लिए भारत और पाकिस्तान के अफसरों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन पर साढ़े तीन घंटे बैठक हुई। इसमें दोनों देशों के इंजीनियरों के अलावा सर्वे टीम के सदस्य और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए। डेरा बाबा नानक में सीमा पर हुई इस बैठक में दोनों देशों के बीच कॉरिडोर के निर्माण के तौर तरीकों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सीमा पर बाड़ (फेंसिंग), पुल और सड़क के डिजाइन पर भी बातचीत की गई। इस सब के बीच मीडिया को मीटिंग स्थल से दूर रखा गया। बैठक के एजेंडे के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स और भारतीय अधिकारियों के साथ बीएसएफ के जवान थे। दोनों टीमों के दस-दस सदस्य थे।
विज्ञापन

अब निर्माण कार्य और तेज हो जाएगा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में टर्मिनल की जगह, पाकिस्तान की तरफ से रावी दरिया पर बनने वाले पुल की ऊंचाई और निर्माण में लगने वाले समय, सड़क के डिजाइन और फेंसिंग पर चर्चा की गई। अब इसके बाद पाकिस्तान और भारत में कॉरिडोर निर्माण का कार्य ओर तेज हो जाएगा। दोनों देश 550वें प्रकाश उत्सव से पहले कॉरिडोर को बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में ये शामिल थे
बैठक में भारत की तरफ से लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी अनिल सक्सेना, चीफ इंजीनियर जेएस संधू, एमईए संदीप कुमार, डिप्टी सचिव एसवी कोहली, ड्रेन विभाग के इंजीनियर मनजीत सिंह, मनीष रस्तोगी, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह और बीएसएफ के  आला अधिकारियों समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed