{"_id":"68c48bf109a4cf19f30dca0c","slug":"india-australia-womens-cricket-teams-practiced-in-mullanpur-chandigarh-news-c-16-pkl1091-817269-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुल्लांपुर में भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुल्लांपुर में भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों ने किया अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमें 14 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए मुल्लांपुर स्टेडियम में जोरदार अभ्यास में जुटी हैं। दोनों टीमों ने सीरीज से दो दिन पहले ही मोहाली पहुंचकर नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक गहन अभ्यास किया। कप्तान के नेतृत्व में फिटनेस पर जोर दिया गया, इसके बाद एक घंटे तक नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया गया। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों के लिए यह सीरीज आगामी वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के बाद भारतीय महिला टीम शाम 5.30 बजे स्टेडियम पहुंची। कोच अमोल मजूमदार और कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने शाम 6 बजे से 9 बजे तक तीन घंटे का अभ्यास किया। कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने नेट्स पर आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जिसमें चौकों-छक्कों की बरसात रही। टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजों ने तकनीकी अभ्यास भी किया। गेंदबाजों ने लंबी गेंदबाजी के जरिए लय पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
भारतीय टीम सीरीज में घरेलू हालात का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम विश्व चैंपियन होने के नाते आत्मविश्वास से लबरेज है। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति और संयोजन की परीक्षा है। आगामी वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होगा, जहां दोनों टीमों को खिताब के प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
मैच शेड्यूल:
पहला मैच: 14 सितंबर, मुल्लांपुर स्टेडियम, मोहाली
दूसरा मैच: 17 सितंबर, मुल्लांपुर स्टेडियम, मोहाली
तीसरा मैच: 20 सितंबर, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन
भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। उन्होंने बताया कि हाल ही के प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन हुआ है। टीम मैनेजमेंट अब बल्लेबाजी में स्थिरता और गेंदबाजी में विविधता लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
कोच ने स्वीकार किया कि हाल के महीनों में टीम में उतार-चढ़ाव रहे लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनका उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करना है। मजूमदार ने फील्डिंग को मैच का महत्वपूर्ण पहलू बताया और कहा कि इस विभाग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उम्मीद जताई कि चंडीगढ़ जैसे शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलने से भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य और मजबूत होगा