फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India and France will work together for Maritime security

सुरक्षा मिशन: हिंद-प्रशांत महासागर में मजबूत होगी सेना, मिलकर काम करेंगे भारत और फ्रांस

Fri, 11 Sep 2020 02:39 AM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
India and France will work together for Maritime security
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

देश की थल सीमा ही नहीं बल्कि जल सीमा की सुरक्षा अब और भी पुख्ता होगी। विभिन्न रक्षा सौदों के साथ फ्रांस जहां पहले ही भारत की मदद कर रहा है। वहीं अब समुद्री सुरक्षा मिशन पर भी फ्रांस भारत के साथ मिलकर काम करेगा। देश के रक्षामंत्री का भी मानना है कि मैरीटाइम ट्रैफिक सिक्युरिटी आज एक बड़ी चुनौती है। इसी के मद्देनजर भारत ने इंडो-पैसिफिक (भारतीय-प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


बता दें कि देश की थल सीमाओं के साथ-साथ समुद्री सीमाओं की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है। यहां समुद्री डकैतों, तस्करों व अन्य तरह की कई सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना देश कर रहा है। इन सीमाओं को कैसे सुरक्षित किया जाए। इसके लिए भारत पिछले कुछ सालों से प्रयासरत है। इसकी बड़ी जिम्मेदारी नौसेना के कंधों पर रहती है।
विज्ञापन


लिहाजा सूचना संलयन केंद्रों (आईएफसी) के जरिए समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने को हिंद महासागरीय देशों के साथ व्हाइट शिपिंग या वाणिज्यिक शिपिंग संबंधी जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है। इसमें भारत के साथ करीब 21 देश सूचना साझा करते हैं, जिनकी सीमा हिंद महासागर से लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हाल ही में भारत ने ट्रांस-रीजनल मैरीटाइम नेटवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस नेटवर्क का संचालन इटली द्वारा किया जाता है और इसमें भी करीब 30 देश शामिल है। यह समझौता समुद्रों में होने वाली वाणिज्यिक यातायात संबंधी गतिविधियों के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है। जो कि समुद्री रास्तों से तस्करी जैसी गंभीर चुनौतियों को पार पाने में सहायक साबित होती हैं। मगर अब फ्रांस का मानना है कि भारत और फ्रांस के बीच मैरीटाइम ट्रैफिक सिक्युरिटी और तस्करी जैसी चुनौतियां सामान्य है। लिहाजा अब इस काम को भी दोनों मिलकर करेंगे।

मैरीटाइम ट्रैफिक सिक्युरिटी पर दोनों देशों बीच एमओयू संभव
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि हमारी जिम्मेदारी सिर्फ क्षेत्रीय बार्डर की सुरक्षा तक सीमित नहीं रह सकती। हम भारतीय-प्रशांत और हिंद महासागर रीजन में भी लगातार एक जिम्मेदार देश के रूप में विश्व शांति व अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ परस्पर सहयोग के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि हमारी भूमिका इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है और इसकी सराहना भी हो रही है। इसी मसले पर रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने भी कहा कि समुद्री क्षेत्र के सुरक्षा संबंध में भारत और फ्रांस का दृष्टिकोण एक ही है। इसलिए हम इन तमाम सामान्य चुनौतियों को डील करने में एक-दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे। आने वाले समय में इस संदर्भ में दोनों देशों के बीच समझौतों की भी प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed