फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India and France will run joint degree courses

भारत और फ्रांस दोनों संयुक्त डिग्री पाठ्यक्रम चलाएंगे

Tue, 20 Oct 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
India and France will run joint degree courses
चंडीगढ़। भारत और फ्रांस संयुक्त डिग्री पाठ्यक्रम चलाएंगे। इसके अलावा शोध के क्षेत्र में भी मिलकर कार्य करने पर सहमति बनी है। फ्रांस दूतावास में कॉमन एजुकेशन, साइंस एंड कल्चर के काउंसलर इमैनुअल लेबरुन-डैमिंस आदि ने पीयू का दौरा किया। इस दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के विश्वविद्यालयों ने मिलकर कार्य करने की योजना बनाई।
विज्ञापन

पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने सभी का स्वागत किया। साथ ही पीयू की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 78 विभागों के जरिए पीयू 150 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। भारत सरकार की अटल रैंकिंग हो या फिर अन्य रैंक, उनमें प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। खेलों के जरिए पीयू लगातार पीयू आगे बढ़ रही है। विभागों की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई। फ्रांस दूतावास की टीम ने भी अपने इंस्टीट्यूट व विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता से लेकर रिसर्च तक की बात साझा कीं। उन्होंने कहा कि फ्रांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेडिसिन एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग और साइंस में सहयोग करना चाहेगा। दोनों देशों के संस्थान मिलकर बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान कई विभागों के अध्यक्षों ने भी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। फ्रांस की टीम ने कहा कि पीयू के साथ मिलकर वह नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed