{"_id":"6970e7754c1b3997d80a00d6","slug":"inderjit-mann-has-been-appointed-as-the-chairman-of-markfed-and-the-punjab-government-has-made-appointments-in-several-departments-chandigarh-news-c-74-1-lud1001-113967-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंदरजीत मान बने मार्कफेड के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंदरजीत मान बने मार्कफेड के चेयरमैन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएं और राज्य को रंगला पंजाब बनाने में योगदान दें।
जारी आदेश के अनुसार, इंदरजीत मान को मार्कफेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, हरपाल जुनेजा को पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन पटियाला, गुरशरण सिंह चीना को पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन, मेजर गुरचरण सिंह को पंजाब एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन, सौरभ बहल को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट, बलबीर सिंह चौंदा को पंजाब शेड्यूल कास्ट लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन, हरपाल सिंह को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पटियाला, नवजोत कौर को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और गगनदीप सिंह आहलुवालिया को पंजाब खादी एवं विलेज इंडस्ट्री बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।
वहीं, वाइस चेयरमैन पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं। बलजिंद्र सिंह बंटी को पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, कीमती भगत को गोसेवा आयोग, सिम्मी पाशन को पंजाब खादी एवं विलेज इंडस्ट्री बोर्ड, तरसेम सिंह सियालका को पंजाब स्टेट शेड्यूल कास्ट कमिशन (सीनियर वाइस चेयरमैन) और हरजोत कौर को पंजाब स्टेट शेड्यूल कास्ट कमिशन (वाइस चेयरमैन) नियुक्त किया गया।