फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inderdeep Singh in the men's category and Gayatri in the women's category won the fencing title

Chandigarh News: पुरुष वर्ग में इंदरदीप सिंह और महिला वर्ग में गायत्री ने जीती तलवारबाजी की खिताब

Mon, 25 Aug 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Inderdeep Singh in the men's category and Gayatri in the women's category won the fencing title
पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

पदक विजेताओं को जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मिलेगा मौका

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के फेंसिंग खिलाड़ी आगामी जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2025-26 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने को तैयार हैं। रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित स्थानीय फेंसिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग में इंदरदीप सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि अथर्व मोंगा ने रजत और मोहम्मद शाहबाज व पवन उपाध्याय ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में सांची भार्गव ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। गायत्री शर्मा ने रजत और शनाया जैन व गुंजन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच और आयोजकों ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस आयोजन ने न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि फेंसिंग जैसे खेल को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed