फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day Chandigarh Administrator Gulabchand Kataria hoist flag at parade ground

Chandigarh: प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण, अवार्ड लेने नहीं पहुंचे पूर्व आईपीएस आईजी सिद्धू

Fri, 15 Aug 2025 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 12:06 PM IST
सार

सेक्टर-49 में रहने वाले 87 वर्षीय रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू को शुक्रवार को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जाना था, लेकिन वे समारोह में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Independence Day Chandigarh Administrator Gulabchand Kataria hoist flag at parade ground
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने शहरवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने एलान किया कि पीजीआई से सारंगपुर तक 1.3 किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर 90 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके साथ उन्होंने गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर चंडीगढ़ को नेशनल सर्विस इंडस्ट्री सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना का खाका भी पेश किया।
विज्ञापन


प्रशासन ने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। फिर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से मिलने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। कहा कि ऑपरेशन में वायु सेना ने शत्रु के सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल को नष्ट किया। वहीं, ऑपरेशन महादेव की कार्रवाई न केवल आतंकवादियों के लिए चेतावनी थी बल्कि यह विश्वास दिलाने वाली भी थी कि भारत अब हर हमले का जवाब इसी भाषा में देगा। उन्होंने कहा कि पीजीआई से सारंगपुर तक 1.3 किमी का एक फोरलेन का फ्लाईओवर बनेगा। निर्माण के बाद इस सड़क पर ट्रैफिक दो लेवल पर चलेगा। इससे जाम काफी हद तक खत्म हो जाएगा। करीब 90 करोड़ का खर्च आएगा। इसके साथ ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर, रोटरी और अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है। उसका काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। समारोह में प्रशासक ने 34 व्यक्तियों को सार्वजनिक सेवाओं, कला-संस्कृति, सामाजिक सेवाओं और खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। चंडीगढ़ पुलिस के 24 कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशासक पुलिस पदक और 3 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ को बनाएंगे नेशनल सर्विस इंडस्ट्री सेंटर

प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ को गुजरात के गिफ्ट सिटी की तर्ज पर एक नेशनल सर्विस इंडस्ट्री सेंटर के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की जा रही है, जिससे यह शहर अच्छे आर्थिक नियमों, सही व्यवस्था और आधुनिक विकास का एक बेहतरीन उदाहरण बनेगा। हाल ही में कई कॉलोनी और अवैध मार्केट पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासक ने कहा कि इससे 55 एकड़ जमीन खाली कराई गई है, जिसकी कीमत करीब 2500 करोड़ रुपये है। इस जमीन का इस्तेमाल जनकल्याण से जुड़ी सुविधाएं बनाने के लिए किया जाएगा। प्रशासक ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शासन सुधार और ई-गवर्नेंस में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रूफटॉप सोलर विस्तार और सेक्टर-39 में फ्लोटिंग सोलर प्लांट की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-53 में बनेगा 400 बेड का अस्पताल

प्रशासक ने बताया कि सेक्टर-53 में एक बड़ा रीजनल मेडिकल हब बनाया जाएगा ताकि यहां की चिकित्सा सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाया जा सके। इस केंद्र में माताओं और बच्चों की देखभाल व आपात स्थिति के लिए 400 बेड की आधुनिक व्यवस्था होगी। यह हब एम्स व नीति आयोग के सहयोग से बनेगा और इसमें स्वास्थ्य अनुसंधान व पुनर्वास पर भी काम होगा। इसके साथ मरीजों को ऑनलाइन परामर्श देने के लिए ई-संजीवनी प्रणाली शुरू की गई है। सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के लिए मोर्थ स्कीम भी लागू की गई है।

चंडीगढ़ पुलिस-1 ने जीता सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

परेड प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस-1 पुरुष ने सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता। सैन्य पुलिस वर्ग में पहला स्थान चंडीगढ़ पुलिस-1, पुरुष ने पाया, दूसरा स्थान आईआरबी (महिला) और तीसरा पंजाब पुलिस (पुरुष) को मिला। होमगार्ड/फायर ब्रिगेड/सिविल डिफेंस वर्ग में पहला पुरस्कार चंडीगढ़ फायर सर्विसेज को मिला, जबकि एनसीसी में आर्मी विंग ने पहला, आर्मी विंग गर्ल्स ने दूसरा और नेवल विंग ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल वर्ग में जीएमएसएस-22 गाइड गर्ल्स ने पहला, जीएमएचएस-32 गर्ल्स ने दूसरा और जीएमएसएसएस गर्ल्स रोड सेफ्टी ने तीसरा स्थान पाया। स्कूल बैंड कैटेगरी में सेक्रेड हार्ट-26 को पहला और सेक्रेड हार्ट स्कूल को दूसरा स्थान मिला।

कार्यक्रम में खास

1. समारोह में ऑपरेशन सिंदूर वॉलंटियर्स भी पहली बार नजर आए। उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।
2. समारोह की खासियत 50 श्रवण व वाक बाधित दिव्यांगों की विशेष भागीदारी रही, जिनके लिए रीयल-टाइम सांकेतिक भाषा व्याख्या की व्यवस्था की गई थी।
3. पहली बार प्रशासक ने परेड ग्राउंड से पंजाब की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की।






वहीं आज के कार्यक्र में सेक्टर-49 में रहने वाले 87 वर्षीय रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू को प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से स्टेट अवार्ड मिलना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। सिद्धू की कुछ दिनों पहले एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुई थी जिसमें वह सड़क से कूड़ा उठाते और खुद रेहड़ी चलते हुए नजर आए थे।



चंडीगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि स्टेट अवार्ड की घोषणा के बाद डीसी ऑफिस के कर्मचारी सेक्टर 49 स्थित उनके घर पर गए थे लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस को भी सूचना की गई थी ताकि उन्हें स्टेट अवार्ड लेने के लिए आमंत्रित किया जा सके, लेकिन उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका। वह आज परेड ग्राउंड में भी उपस्थित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed