{"_id":"64823f3f4a5fcb03c2091fc5","slug":"indefinite-protest-against-new-plant-started-in-daddumajra-chandigarh-news-c-16-pkl1043-160437-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डड्डूमाजरा में नए प्लांट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डड्डूमाजरा में नए प्लांट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में लगने वाले नए कचरा निस्तारण प्लांट के विरोध में स्थानीय पार्षद कुलदीप सिंह ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वीरवार को वह डड्डूमाजरा के तिकोना पार्क के पास स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक निगम यह प्रस्ताव वापस नहीं लेता अपना धरना जारी रहेगा। पार्षद कुलदीप का कहना है कि यह प्लांट डड्डूमाजरा की जगह कहीं और लगाना चाहिए। हर बार यही कहकर डंपिंग ग्राउंड में एक प्लांट लगा दिया जाता है कि यहां का कचरा खत्म हो जाएगा। पूर्व प्रशासक ने तो यहां तक कह दिया था कि कचरे का पहाड़ हटने के बाद यहां फुटबॉल का मैदान होगा, लेकिन आज भी पहाड़ जस का तस है। डड्डूमाजरा के लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। लोग कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, लेकिन कूड़ा हटाने के नाम पर हर बार करोड़ों का एक नया प्लांट लगा दिया जाता है। नगर निगम की सदन की बैठक में भी इस प्लांट का विरोध किया लेकिन भाजपा ने धोखे से इस प्लांट को पास कर दिया इसलिए अब सड़क पर उतरकर इस प्लांट के खिलाफ जंग लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह धरना रोजाना चलेगा। आने वाले दिनों में प्रदर्शन भी किया जाएगा।
आज धरने में पहुंचेंगे आप के सभी पार्षद
डड्डूमाजरा में शुरू हुए इस धरने को समर्थन देने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद पहुंचेंगे। नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह ने कहा कि कुलदीप से साथ पूरी पार्टी है और जिस तरह से भाजपा ने प्लांट का प्रस्ताव पास किया है, उससे उनकी मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। दमन ने कहा कि सभी पार्षद डड्डूमाजरा के लोगों के साथ हैं। अब से रोजाना डड्डूमाजरा में धरने को समर्थन देने कोई न कोई पार्षद पहुंचेगा। आप के नेता आरडब्ल्यूए आदि के लोगों से भी समर्थन के लिए संपर्क करेगी।