फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increasing corona cases, administration created six new containment zones

बढ़ रहे कोरोना के मामले, प्रशासन ने बनाये छह नए कंटेनमेंट जोन

Thu, 12 Nov 2020 08:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Increasing corona cases, administration created six new containment zones
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। त्योहारी सीजन में बरती जा रही ढील भारी पड़ती दिखाई दे रही है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वीरवार को छह नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

प्रशासन की ओर से घोषित नए कंटेनमेंट जोन में कई सेक्टरों के मकान शामिल हैं। प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर-9 के मकान नंबर 303 से 306, सेक्टर-24 के 1061 और 1062, सेक्टर-19 के 14 से 16, 2111, 2111/1, 2111/2, 2112, 2112/1 और 2112/2, सेक्टर-40डी के 3440 से 3443, सेक्टर-43बी के 1190 और 1191, सेक्टर--46डी के मकान नंबर-4405 और 4406 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेश के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए रेड जोन में चंडीगढ़ शामिल है। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि इस कमेटी में नगर निगम के कमिश्नर, डीसी, एसएसपी और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक शामिल हैं। इनकी सलाह के बाद ही इन मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि कंटेनमेंट घोषित घरों में किसी के जाने पर पाबंदी होगी। साथ ही यहां पर लोगों की टेस्टिंग व स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed