{"_id":"62ae36901ca6665c3d08b465","slug":"increased-concern-the-number-of-infected-patients-reached-64-chandigarh-news-pkl45406629","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी चिंता... 64 पर पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी चिंता... 64 पर पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या
विज्ञापन
चंडीगढ़। लगातार बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को शहर में 24 घंटे में 64 संक्रमित मरीज मिले। वहीं, पिछले सात दिनों में संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत बढ़ गई है। 11 जून को संक्रमण दर 2.67 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 4.34 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सचिव जल्द ही इस मामले में निजी अस्पतालों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे, वहीं आगामी योजना को लेकर प्रशासक के सलाहकार से भी मिलेंगे।
लगातार बढ़ती लापरवाही को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एडवाइचजरी जारी कर चुका है, लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 295 हो गई है। उनमें से 19 मरीजों का भर्ती कर इलाज चल रहा है। इनमें से 18 मरीज ऑक्सीजन पर व एक वेंटिलेटर पर हैं जबकि 7 दिन की अवधि पूरी करने पर 37 मरीजों को छुट्टी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1474 लोगों की जांच की, जिनमें से 24 पुरुष और 40 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बॉक्स
सबसे ज्यादा मरीज मनीमाजरा में मिले
शनिवार को सबसे ज्यादा आठ मरीज मनीमाजरा में मिले। वहीं मौलीजागरां में छह, सेक्टर-7 में दो, सेक्टर-8 में एक, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-20 में एक, सेक्टर-25 में तीन, 26 में दो, 27 में एक, 28 में दो, 30 में एक, 32 में दो, 40 में तीन, 42 में एक, 45 में दो, 49 में दो, 50 में दो, 52 में दो, 56 में एक, सेक्टर-63 में एक, डड्डूमाजरा में चार, दड़वा एक, धनास दो, कैंबवाला में एक, खुड्डाअलीशेर में एक, खुड्डालाहौरा में एक, मलोया में एक, मौलीजागरां में छह और रायपुरखुर्द में एक मरीज मिला।
विज्ञापन
बॉक्स
बच्चों का टीकाकरण अभी भी अधूरा
एक तरफ कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के लिए बच्चों का टीकाकरण परेशानी का सबब बना हुआ है। 12 से 14 साल के बच्चों का लक्षित आबादी से अभी तक 73.05 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है। ऐसे में कोरोना की लहर बढ़ी तो बच्चों के लिए भी समस्या होगी क्योंकि अब स्कूल व कॉलेज भी पूरी तरह से खुल गए हैं।