फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increase in pension of freedom fighters in Punjab

Punjab News: पंजाब में स्वतंत्रता सेनानियों को सौगात, पेंशन में 1600 रुपये का इजाफा, अब 11 हजार मिलेंगे

Wed, 19 Jul 2023 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jul 2023 12:04 AM IST
सार

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रशासनिक विभाग के प्रस्ताव के अनुसार वित्त विभाग की तरफ से मार्च 2020 में लिए फैसले के तहत एक अप्रैल, 2021 से स्वतंत्रता सैनिक सम्मान राशि 7500 से बढ़ाकर 9400 रुपये करने का फैसला किया गया था। अब बढ़ी हुई महंगाई के मद्देनजर इसे बढ़ाकर 11000 रुपये करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Increase in pension of freedom fighters in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 1600 रुपये बढ़ा दी है। उन्हें अब 9400 रुपये की जगह 11000 रुपये मिलेंगे। यह फैसला एक अगस्त, 2023 से लागू होगा। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद वित्त विभाग ने पेंशन बढ़ाने के लिए जरूरी सालाना बजट को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 545 लाभार्थियों, जिनमें खुद स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाएं, अविवाहित और बेरोजगार लड़कियां व लड़के शामिल हैं, को प्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि प्रशासनिक विभाग के प्रस्ताव के अनुसार वित्त विभाग की तरफ से मार्च 2020 में लिए फैसले के तहत एक अप्रैल, 2021 से स्वतंत्रता सैनिक सम्मान राशि 7500 से बढ़ाकर 9400 रुपये करने का फैसला किया गया था। अब बढ़ी हुई महंगाई के मद्देनजर इसे बढ़ाकर 11000 रुपये करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed