फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income tax team reaches Dera Sacha Sauda headquarters in Sirsa

डेरा सच्चा सौदा की संपत्ति जांचने सिरसा पहुंची आयकर विभाग की टीम

Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Income tax team reaches Dera Sacha Sauda headquarters in Sirsa
Dera Sacha Sauda, Sirsa - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा की संपत्ति और आय का आंकलन करने के लिए रोहतक से आयकर विभाग की टीम मंगलवार को सिरसा पहुंची। आयकर विभाग की टीम डेरा में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा जब्त किए गए कागजातों की नकल लेकर डेरा की संपत्ति का आंकलन करके रिपोर्ट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सौंपेगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशानुसार आयकर विभाग की सात सदस्यीय टीम उप निदेशक दाता राम के नेतृत्व में सुबह सिरसा पहुंची। सबसे पहले टीम ने शहर थाना में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद टीम अदालत परिसर पहुंची और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय जेम्स की अदालत में अर्जी लगाई।
विज्ञापन


अर्जी में अदालत से मांग की गई कि आयकर विभाग की टीम को डेरा सच्चा सौदा से जब्त कागजातों की नकल और संपत्ति की जांच के लिए अनुमति दी जाए। अदालत ने शहर थाना पुलिस से इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Income tax team reaches Dera Sacha Sauda headquarters in Sirsa
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
गौरतलब है कि डेरा में चले सर्च ऑपरेशन की रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने आयकर विभाग और ईडी को डेरा सच्चा सौदा की पूरी संपत्ति का आकलन करके रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया हुआ है। सिरसा में डेरा की कुल जमीनी संपत्ति करीब 1900 करोड़ बताई गई है।

ये कीमत जमीनों के सरकारी रेट से आंकी गई है जबकि इसकी मार्केट वेल्यू इससे बहुत ज्यादा है। इसके अलावा डेरा में फाइव स्टार होटल से लेकर बडे़-बडे़ भवन, सिनेमा हॉल, शॉपिंग कांपलेक्स, शिक्षण संस्थान, स्टेडियम, अस्पताल व फैक्ट्रियों का निर्माण हुआ हो रखा है। इनकी कीमत हजारों करोड़ों रुपये है। आयकर विभाग की टीम इन सारी संपत्ति का आकलन करेगी।

आयकर विभाग की टीम सिरसा पहुंची है। पुलिस द्वारा जब्त कागजातों की नकल लेने के लिए टीम ने सीजेएम अदालत में अर्जी लगाई।  कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आगे 21 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है। पुलिस प्रशासन की ओर से आयकर विभाग की टीम को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विजय कक्कड़, डीएसपी हेडक्वार्टर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed