{"_id":"77d9df07e4eda109167a896eecfe85e3","slug":"including-the-three-missing-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोरी सहित तीन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोरी सहित तीन लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर में एक किशोरी समेत तीन लोग संदिग्ध्या हालात में लापता हो गए। थाना पुलिस ने इनमें मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और मामलों की जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत पूरेवाल कालोनी से एक किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर एक युवक का नामजद किया है। पूरेवाल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि दीवान नगर निवासी सोनू उसकी लड़की को बहला फुसलाकर फरार हो गया। वह कई जगह तलाश करने के बाद भी सुराग हाथ नहीं लग सका।
दूसरा मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सिवाह गांव का है। यहां से एक 11 वर्षीय लड़का लापता हो गया। पुलिस ने उसकी मां शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। उसने बताया कि उसका 11 वर्षीय लड़का नीरज 15 अगस्त को लापता हो गया।
उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर भी सुराग हाथ नहीं लग सका। वहीं पूरेवाल कॉलोनी से एक 55 वर्षीय महिला लापता हो गई। फूलचंद ने बताया कि उसकी पत्नी कमला देवी घर से किसी काम के सिलसिले में निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। वह कई जगह तलाश करने के बाद भी हाथ नहीं लगी।