फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inclination of patients towards homeopathy is gradually increasing.

बीमारियों के लिए लें मीठी गोली: होम्योपैथी से बिना साइड इफेक्ट हो रहा इलाज, बहुत हैं इस पद्धति के फायदे

Thu, 10 Apr 2025 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा मोनिका नागर, संवाद, चंडीगढ़
मोनिका नागर, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 03:28 PM IST
सार

होम्योपैथी में बीमारी पर नहीं बल्कि मरीज के दिमाग पर काम किया जाता है, क्योंकि किसी भी बीमारी से ग्रस्त होने के बाद सबसे पहले मरीज का दिमाग प्रभावित होता है। इसके अलावा प्रतिरक्षा तंत्र पर काम किया जाता है, क्योंकि इसके कमजोर होने से लोग अधिकत्तर बीमारियों का शिकार होते हैं।

विज्ञापन
Inclination of patients towards homeopathy is gradually increasing.
medicine - फोटो : istock

विस्तार

होम्योपैथी में धीरे धीरे मरीजों का रुझान बढ़ रहा है। सेक्टर-26 के होम्योपैथिक मेडिकल कालेज और अस्पताल की प्रिंसिपल डॉ. अंशु ने कहा कि हौम्योपेथी से गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। 
विज्ञापन


उनका मानना है कि होम्योपैथी में बीमारी पर नहीं बल्कि मरीज के दिमाग पर काम किया जाता है, क्योंकि किसी भी बीमारी से ग्रस्त होने के बाद सबसे पहले मरीज का दिमाग प्रभावित होता है। इसके अलावा प्रतिरक्षा तंत्र पर काम किया जाता है, क्योंकि इसके कमजोर होने से लोग अधिकत्तर बीमारियों का शिकार होते हैं। यहां अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 के करीब मरीज आ रहे हैं। वायरल के दिनों में यह संख्या 200 तक भी चली जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि होम्योपैथी केवल मीठी गोलियां हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह केवल मीठी गोलियां नहीं बल्कि एक नियमित इलाज है। गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, सोराइसिस, किडनी स्टोन, अस्थमा समेत अन्य में यह लाभकारी साबित हो रही हैं। इसमें मरीजा को दवाईयां भी बहुत कम मात्रा में दी जाती है। गर्भवस्था और बुजुर्गों के इलाज में भी होम्योपैथी के बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलोपैथी इलाज के साथ भी खा सकते हैं दवाएं

उन्होंने कहा कि यदि किसी बीमारी का एलोपैथी इलाज चल रहा है, उसके साथ साथ होम्योपैथी दवाएं खा सकते हैं। क्योंकि इसमें मरीज को कम मात्रा में दवाईयां दी जाती हैं, उनका कोई भी नुकसान नहीं होता। होम्योपैथिक इलाज के दौरान तम्बाकू, पान-मसाला, गुटका, सुपारी, धूम्रपान आदि से बचें रहने की सलाह दी जाती है।

अस्पताल के अंदर से ही दी जाती हैं दवाईयां

खास बात है कि इसमें होम्योपैथिक दवाइयां प्राकृतिक पौधों, जानवरों और सिंथेटिक स्रोतों से तैयार की जाती हैं, और उन्हें पानी में घोलकर तैयार किया जाता है। यह आमतौर पर सुरक्षित है। अस्पताल में मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोरों से दवाई लेने के लिए न तो लिखा जाता है और न ही कहा जाता है। सभी दवाईयों बहुत ही सस्ते दामों पर अंदर से उपलब्ध होती हैं।

एविडेंस आधारित हो रही है रिसर्च

उन्होंने बताया कि होम्योपैथी में पढ़ाई को लेकर लड़कियां ज्यादा आ रही हैं। कालेज में 150 के करीब विद्यार्थी हैं। इसमें अधिकत्तर लड़कियां ही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकत्तर डॉक्टर्स रिसर्च कर रहे हैं। यह रिसर्च एविडेंस आधार पर हो रही हैं। इसका अर्थ है शोधकर्ता अपने निष्कर्षों को स्थापित करने के लिए पहले से मौजूद ठोस सबूतों और डेटा पर निर्भर रहते हैं। इसमें एलर्जी, खाना खाने की आदतों पर रिसर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी में दिमागी लक्षणों, परिवारिक सदस्यों की हिस्ट्री, गर्भवती मां की हिस्ट्री को महत्वता दी जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed