फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inception report of Metro approved, draft will be ready by the end of December

मेट्रो की तरफ बढ़ा चंडीगढ़: राइट्स की स्थापना रिपोर्ट मंजूर, इसी साल दिसंबर के अंत तक तैयार हो जाएगा मसौदा

Sat, 07 Oct 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 07 Oct 2023 01:59 AM IST
सार

चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार डॉ. धर्मपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूटी सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राइट्स शहर में मेट्रो रेल की स्थापना को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन दी। बैठक में पंजाब और हरियाणा के हितधारकों ने मौजूदा नेटवर्क में अतिरिक्त मार्गों और उनके संवर्द्धन का भी सुझाव दिया।

विज्ञापन
Inception report of Metro approved, draft will be ready by the end of December
बैठक की अध्यक्षता करते सलाहकार धर्मपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ ट्राईसिटी में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर राइटस (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनोमिक सर्विसिस) की ओर से प्रस्तुत की गई इंसेप्शन रिपोर्ट (स्थापना रिपोर्ट) को समिति ने शुक्रवार को मंजूरी प्रदान कर दी है। वहीं अब एजेंसी दिसंबर 2023 के अंत तक एएआर का मसौदा तैयार कर प्रशासन को सौंप देगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार डॉ. धर्मपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूटी सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राइट्स शहर में मेट्रो रेल की स्थापना को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन दी। यह क्षेत्रीय परिवहन बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में राइट्स द्वारा ट्राइसिटी के लिए एएआर और डीपीआर की तैयारी के लिए आरंभिक रिपोर्ट की प्रस्तुति दी गई, जिसमें हरियाणा और पंजाब राज्यों के प्रमुख हितधारकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


इस बैठक में कॉप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) के तहत पहचाने गए प्रमुख रूट को लेकर ट्राई सिटी के प्रमुख स्थलों को कवर करने के उद्देश्य से विभिन्न विकल्पों पर भी चर्चा की गई। राइटस द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में सवारियों की संख्या, संरेखण, स्टेशन योजना, मल्टी-मॉडल एकीकरण, लागत, आर्थिक व्यवहार्यता, वित्तीय स्थिरता, पर्यावरणीय प्रभाव, किराया, आपदा तैयारी, साइबर सुरक्षा और सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं का व्यापक मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पंजाब और हरियाणा के हितधारकों ने मौजूदा नेटवर्क में अतिरिक्त मार्गों और उनके संवर्द्धन का भी सुझाव दिया। शुक्रवार को हुई बैठक की रिपोर्ट को प्रशासक की अध्यक्षता में गठित यूएमटीए के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

कुल 79.5 किलोमीटर होगा मेट्रो नेटवर्क का पहला चरण
1. पारौल, न्यू चंडीगढ़ से पंचकूला एक्सटेंशन - 32.5 किमी
2. रॉक गार्डन से आईएसबीटी जीरकपुर वाया आईएसबीटी चंडीगढ़
3. मोहाली और चंडीगढ़ हवाई अड्डा - 34 किमी
4. ग्रेन मार्केट चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट/टिंबर मार्केट, सेक्टर-26 - 13 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed