{"_id":"6403b5352eaa4c56bdb7b8017d5edef8","slug":"incendiary-showroom-stealing-up-to-five-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करके शोरूम में आग लगाने वाले को कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करके शोरूम में आग लगाने वाले को कैद
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 18 Dec 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-16 स्थित साई स्टूडियों में चोरी कर आग लगाने के मामले में दोषी करा दिए गए युवक को सेशन कोर्ट से पांच साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
सोमवार को कोर्ट ने उसे दोषी करार दे दिया था। युवक पर आरोप था, कि उसने पहले तो लाखों रुपये के कैमरे चोरी किए उसके बाद दुकान में आग लगा दी थी।
पुलिस को दिए बयानों में आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया था और कैमरे भी रिकवर हुए थे। असल में आरोपी युवक इस दुकान पर पहले काम करता था, लेकिन कुछ समय के बाद उसने यहां से काम छोड़ दिया था। कुछ माह के बाद उसने दोबारा यहां आकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
उसने करीब 10 लाख रुपये की कीमत के लैंस, और लाखों रुपये की कीमत के कैमरें चोर कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड लिया था और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जेल में जाने के बाद युवक ने हाईकोर्ट में वकील के माध्यम से शिकायत दी कि उसके साथ सेक्टर-16 की चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने कुकर्म किया। इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कुकर्म का मामला भी दर्ज हुआ था।