फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inauguration of a day-long water capacity project next month

एक दिन की पानी की क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट का उदघाटन अगले माह

Mon, 30 Nov 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of a day-long water capacity project next month
चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स में पानी के भंडारण की क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट का शिलान्यास अगले माह प्रशासक वीपी सिंह बदनौर रखेंगे। प्रोजेक्ट के तहत शहर में पानी आपूर्ति की क्षमता आधे दिन से बढ़कर एक दिन तक की हो जाएगी। इसके साथ लो प्रेशर की समस्या भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में पानी भंडारण की क्षमता आधे दिन से एक दिन की करने के लिए निगम ने एचएल हांडा एंड कंपनी को टेंडर दिया है। इसके लिए निगम के पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से 37 करोड़ 37 लाख 33 हजार का टेंडर तीन बार लगाया। दो बार तीन-तीन कंपनी आई, लेकिन अंत में एक ही कंपनी के रहने के कारण टेंडर नहीं दिया गया। तीसरी बार भी एक ही कंपनी योग्य रहने पर निगम आयुक्त के निर्देश पर फाइनेंशियल बिड खोली गई। इसमें एचएल हांडा कंपनी की ओर से 34 करोड़ 94 लाख 40 हजार 532 रुपये कोट किया गया। अलॉटमेंट लेटर के अनुसार 10 दिन के भीतर कंपनी को बैंक गारंटी एक करोड़ 74 लाख 72 हजार 26 रुपये जमा करवानी है। वर्तमान में पानी की क्षमता 2184 लाख लीटर है, जो अब बढ़कर 4186 लाख लीटर हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में दो साल का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed