फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Uttar Pradesh's Baghpat district, the wife of an ITBP employee hanged herself to death.

Chandigarh News: उत्तर प्रदेश के बागपत के लिए... आईटीबीपी कर्मचारी की पत्नी ने फंदा लगाया, मौत

Wed, 01 Oct 2025 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Uttar Pradesh's Baghpat district, the wife of an ITBP employee hanged herself to death.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 में बने आईटीबीपी क्वार्टर में सोमवार को एएसआई सरणबीर सिंह की पत्नी नीलम तोमर के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के बेटे शिवम ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे घर पहुंचने पर मां को पंखे से लटकते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शिवम मोहाली के सेक्टर-67 में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि उनके पिता सरणबीर सिंह आईटीबीपी की 16वीं बटालियन में लेह-लद्दाख में तैनात हैं। परिजन ने नीलम तोमर का शव उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित पैतृक गांव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed