फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the stalls, rounds, Anand Karaj and marriage

गजब! एक ही पंडाल, फेरे, आनंद कारज और निकाह

Sun, 01 Dec 2013 08:43 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 01 Dec 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
In the stalls, rounds, Anand Karaj and marriage
एक पंडाल, जिसमें हिंदू जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लिए, सिखों ने चार आनंद कारज और मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। सेक्टर-5 शनिवार को सर्वधर्म का ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


जहां अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की तरफ से 63 निर्धन एवं जरूरतमंद लड़कियों का विवाह करवाया गया। जिसमें ट्राइसिटी के अलावा बरवाला, रायपुरखुर्द जैसे स्थानों से आईं लड़कियों का विवाह धूमधाम से सभी शगुनों के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन


संगठन की तरफ से नवविवाहित जोड़ों को रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली 21 वस्तुएं भेंट की गई। इसमें मुख्य रूप से सिलाई मशीन, बर्तन आदि प्रमुख थे।

इसके अलावा नवविवाहितों को 11000 रुपये का चेक भी भेंट किया गया। हरिद्वार स्थित विश्व गायत्री परिवार की तरफ से 40 सदस्यों और पंडितों ने विवाह कराए। समारोह में दो मुस्लिम जोड़ों व एक सिख का भी विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिला पैटर्न तरसेम गर्ग ने बताया कि  उनकी संस्था वर्ष 2008 से सामाजिक कार्यों में लगी है और हर साल यह सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता है।

अब तक 1100 सफल शादियां कराई जा चुकी हैं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव शिव रमन गौड़, हरियाणा सरकार के प्रमुख सचिव डॉ. महावीर सिंह और पंचकूला के सेशन जज रवि कुमार सोंधी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लेकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।


इस मौके पर शाम लाल अग्रवाल, सोमनाथ दीवान, जगमोहन गर्ग, सज्जन जिंदल, भगत राम, सुमित कुमार, कृष्णा गोयल, टीआर गर्ग, संजीव कपूर व ओम प्रकाश गर्ग सहित शहर के कई मौजिज लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed