फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the name of getting insurance, a fraud of 25 lakh with young man

चंडीगढ़ में युवक से किया यह.. जानने के लिए पढ़े

Mon, 08 Feb 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting insurance, a fraud of 25 lakh with young man
चंडीगढ़। कुछ शातिरों ने फर्जी बीमा पॉलिसी कर एक युवक से 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने सेक्टर-17 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पीड़ित की कॉल डिटेल जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुधीर ने बताया कि वह सेक्टर-15 में रहते हैं। साल भर पहले पहले उनकी मुलाकात पुनीत मल्होत्रा, लक्ष्मी प्रसाद और कुछ अन्य लोगों से हुई थी, जिन्होंने अपनी पहचान मुंबई स्थित इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरडीए) ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर बताई थी। उक्त आरोपियों ने फोन पर सुधीर को बताया कि उनके एलआईसी अकाउंट में करीब पांच-छह लाख की अघोषित राशि पड़ी है, जिन्हें पाने के लिए उन्हें कुछ बीमा पॉलिसी लेनी होंगी, जो करीब एक साल बाद खारिज कर दी जाएंगी। सुधीर उनके जाल में फंस गए और 25 लाख रुपये देकर 11 बीमा पॉलिसी खरीद लीं, लेकिन उन्हें कोई राशि नहीं मिली। काफी समय तक आरोपी उन्हें टालते रहे, लेकिन पैसा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed