फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   us_parcel_speed post_chandigarh

यूएस से आया पार्सल, पर कम निकला सामान

Fri, 29 Nov 2013 02:10 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 29 Nov 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
us_parcel_speed post_chandigarh
खरड़ निवासी एक व्यक्ति को यूएस में रहने वाले उसके बेटे ने पार्सल भेजा। पर, डिलिवरी के समय उसमें काफी चीजें गायब थीं।
विज्ञापन


केस की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता अदालत ने खरड़ डाकघर के पोस्ट मास्टर और फॉरेन स्पीड पोस्ट, नई दिल्ली के डायरेक्टर को सेवाओं में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उन्हें पार्सल में कम निकले सामान की कीमत और बीस हजार रुपये मुआवजा उपभोक्ता को देने का आदेश दिया गया है।

खरड़ निवासी भगत राम ने उपभोक्ता अदालत में दी शिकायत में कहा था कि उसके बेटे ने यूएस से एक पार्सल भेजा। इसमें पैड कवर, ईयर फोन, चार जोड़ी शूज, चॉकलेट व टॉफियां थीं।
विज्ञापन


तीन फरवरी-2012 को उन्होंने खरड़ डाकघर में पार्सल खोला तो उसमें काफी चीजें गायब थीं। इसके बाद उन्होंने पार्सल लेने से इंकार कर दिया।

कई बार कहने के बाद भी डाकघर अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। सुनवाई के दौरान पोस्ट मास्टर और डायरेक्टर फॉरेन स्पीड पोस्ट की तरफ से दलील दी गई कि शिकायतकर्ता, उपभोक्ता नहीं है, पार्सल सिर्फ उसके पते पर डिलीवर होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर लाए जाने के दौरान कोई आइटम डैमेज होता है तो वह मुआवजे का हकदार नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पोस्ट मास्टर और डायरेक्टर फॉरेन स्पीड पोस्ट को सेवाओं में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

साथ ही उन्हें कम सामान की कीमत 33,650 रुपये उपभोक्ता को ब्याज समेत देने और बीस हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed