{"_id":"660ecd392775f79ab60dd3a5","slug":"in-one-month-the-commission-seized-material-and-cash-worth-rs-1248-crore-chandigarh-news-c-16-pkl1010-390725-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक महीने में आयोग ने 12.48 करोड़ कीमत की सामग्री व नकदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक महीने में आयोग ने 12.48 करोड़ कीमत की सामग्री व नकदी पकड़ी
विज्ञापन
हरियाणा में एजेंसियों ने सख्ती बढ़ाई, 4.16 करोड़ की कीमत का नशा भी शामिल
चंडीगढ़। आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य की एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वह हर संदिग्ध गतिविधियों और लेनदेन पर नजर रख रही हैं। इन एजेंसियों ने एक महीने में हरियाणा में 12.48 करोड़ से अधिक कीमत की शराब, ड्रग्स व नकदी जब्त की है। जब्त सामान में करीब 4.16 करोड़ रुपये की कीमत का नशा और 2.32 करोड़ रुपये की शराब शामिल है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस बार आचार संहिता लागू होने से पहले सख्ती कर दी गई थी। आचार संहिता 16 को लागू हुई, जबकि एजेंसियों ने एक मार्च से कार्रवाई शुरू कर दी थी। एजेंसियां प्रत्येक दिन जब्त सामान का अपना डाटा शेयर करती हैं। इससे पता चलता रहता है कि कहां पर किस एजेंसी ने कितना सामान पकड़ा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर आयकर विभाग ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक एयर इंटेलिजेंस यूनिट तैनात कर रखी है, जो हवाई मार्ग से नकदी की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखती है। इसी तरह से राज्य की अन्य हवाई पट्टियों पर वाणिज्यिक/चार्टर्ड उड़ानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी तरह, रेलवे के माध्यम से नकदी की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। आयकर विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार के हलफनामों की भी जांच की जाएगी। यदि किसी के जानकारी छुपाए जाने का पता चलेगा तो उसके चुनाव आयोग को सूचित किया जाएगा।
कितना सामान पकड़ा गया
जब्त सामान राशि
नकदी 3.33 करोड़
शराब 2.32 करोड़
नशा 4.16 करोड़
ज्वेलरी 1.7 करोड़
अन्य आइटम 92 लाख