{"_id":"64b1eeac1add2e176a0802d3","slug":"in-mohali-the-daughter-bitten-the-elderly-mother-with-a-dog-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: मोहाली में बेटी ने बुजुर्ग मां को बुलडॉग से कटवाया, कुत्ते को घर में रखने से मना करने पर थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: मोहाली में बेटी ने बुजुर्ग मां को बुलडॉग से कटवाया, कुत्ते को घर में रखने से मना करने पर थी नाराज
Sat, 15 Jul 2023 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Jul 2023 06:26 AM IST
सार
मां बेटी को घर में कुत्ता रखने से बार-बार मना करती आ रही थी, जिससे बेटी नाराज थी। सोहाना थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी बेटी जसप्रीत मान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुलडॉग
- फोटो : Social media
विस्तार
एक बेटी ने गुस्से में आकर अपनी 76 वर्षीय बुजुर्ग मां को बुलडॉग से कटवा दिया। मां बेटी को घर में कुत्ता रखने से बार-बार मना करती आ रही थी, जिससे बेटी नाराज थी। सोहाना थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी बेटी जसप्रीत मान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग इंदरजीत कौर ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें से एक बेटी जसप्रीत मान का अपने पति से तलाक होने के बाद 2017 से उनके साथ रह रही है। जसप्रीत ने एक फ्रेंच बुलडॉग कुत्ता पाल रखा है, जिसका नाम हुक्का है।
विज्ञापन
उन्होंने 9 जुलाई को बेटी को समझाया कि मैं बुजुर्ग हो चुकी हूं इसलिए घर में कुत्ता न पाले। इस बात को लेकर आपस में बहस हो गई। जसप्रीत ने गुस्से में आकर अगले दिन उन्हें गले से पकड़ लिया और अपने बुलडॉग को बुलाकर उससे कटवा दिया।
विज्ञापन