फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In front of Bansal, Congressmen narrated to Chawla.

बंसल के सामने कांग्रेसियों ने चावला को सुनाई खरी-खरी

Mon, 24 Jan 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
In front of Bansal, Congressmen narrated to Chawla.
चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में माहौल पूरी तरह गर्म था। पार्टी ने नगर निगम चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई, जिसमें जीतने और हारने वाले सभी प्रत्याशी और पार्टी के अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के सामने ही नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला को खूब खरी-खरी सुनाई। वहीं, पार्टी अध्यक्ष सुभाष चावला ने हार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यहां तक कह दिया कि यदि लोग बदलाव चाहते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में आरोप और प्रत्यारोप के साथ पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर करने की भी मांग उठी। कई नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर सीधे निशाना साधा। कहा कि यदि प्रदेश अध्यक्ष अपने बेटे को टिकट नहीं देते तो वे प्रचार के लिए बाहर निकलते और जो भी प्रत्याशी थोड़े-थोड़े वोट के अंतर से हारे, वो जीत सकते थे। उम्मीदवारों को अकेला छोड़ दिया गया। पार्टी के उम्मीदवार लोगों से वोट मांगने जाते या रूठों को मनाते। पार्टी को चाहिए था कि जो लोग नाराज थे, उन्हें मनाने के लिए एक टीम बनाती। सभी टिकट मांगते हैं, जिन्हें टिकट नहीं मिला, उन्हें किस प्रकार मनाया जाए, इस पर कोई काम नहीं किया गया। कहा कि चुनाव के दौरान वार्ड में जो भी कांग्रेस के विरोधी कार्य कर रहे थे, उन्हें बाहर निकाला जाना चाहिए। पार्टी की नई कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए। नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने की जरूरत है। बैठक में सतीश कैंथ, बसंत चौधरी, कमलेश, रूपी सिंह सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। सभी की बात सुनने के बाद बंसल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने अपनी बात रखी। दोनों नेताओं ने कहा कि चुनाव के बाद इस तरह के प्रश्न उठते हैं।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान का शुभारंभ कल से
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू होगा। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि सोमवार से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता के लिए कॉपियां बांटी जाएंगी। सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। उसके बाद संगठन के चुनाव होंगे। बैठक में यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में संगठन में लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया है, जिसे अब छोटा किया जाएगा। जिला, प्रांत स्तर पर फिर से पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले सुभाष चावला
सभी ने अपनी बातें खुलकर रखीं। सभी ने एक स्वर से कहा कि जिन्होंने पार्टी विरोधी कार्य किया, उन्हें पार्टी से बाहर किया जाए। मैंने हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है। यह भी कहा कि यदि बदलाव चाहते हैं तो मुझे कोई एतराज नहीं है। साथियों ने कहा कि आपने बेटे को क्यों लड़ाया, उसका मैंने जवाब दिया। चुनाव के बाद ऐसे प्रश्न उठते हैं। हमें जीत की अधिक उम्मीद थी लेकिन नहीं जीत पाए। किसी ने निजी प्रहार नहीं किया। पाटी की बैठक में मंथन होगा कि कहां पर कमी रह गई और आगे की रणनीति क्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed