फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Dadwa village, people are falling ill after drinking dirty water, suffering from jaundice and typhoid.

Chandigarh News: गांव दड़वा में गंदा पानी पीने से बीमार हो रहे है लोग, पीलिया और टायफाइड के हुए शिकार

Wed, 22 Apr 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
In Dadwa village, people are falling ill after drinking dirty water, suffering from jaundice and typhoid.
चंडीगढ़। रेलवे स्टेशन के नजदीक का गांव दड़वा की गली नंबर 9 में रहने वाले लोग पीलिया और टाइफाइड की चपेट में हैं। पीलिया के शिकार अधिक घरों में हैं। अमर उजाला के संवाददाता ने दड़वा की गली नंबर 9 के घरों में जाकर वहां के हालात जाने।
विज्ञापन

गली नंबर 9 जंगल के साथ लगती है। जंगल में इन्हीं मकानों के पास सीवर ओवरफ्लो रहता है। बदबू इतनी है कि वहां खड़ा होना मुश्किल है। लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। मकान नंबर 334/5 में रहने वाली शबाना परवीन का बेटा बीमार है। दो दिन पहले उसे बुखार हुआ। बेटे ने कहा कि उसे चक्कर आ रहे हैं। जांच कराई तो पता चला कि उसे पीलिया है। उसका इलाज पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में चल रहा है। मकान नंबर 334/4 के निवासी सौदागर सिंह के बेटे बरींद्रजीत सिंह की तबीयत 15 दिन पहले खराब हो गई थी। उनकी जांच हुई तो उन्हें भी पीलिया होने का पता चला।
विज्ञापन

गांव दड़वा में फरवरी महीने से ही लोग पीलिया के शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण यह हो रहा है। गली नंबर 9 में रहने वाले लोगों में काफी दहशत है। यहां से लिंक गलियों में रहने वालों को और अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करमजीत सिंह की तबीयत 30 मार्च से खराब है। 8 अप्रैल को जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि उन्हें पीलिया और टाइफाइड है। करमजीत सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी और बेटे का भी पेट खराब है। उनका इलाज सेक्टर-16 के जीएमएसएच में चल रहा है। वे अपने घर में सप्लाई होने वाला पानी नहीं पी रहे हैं। बोतल का पानी खरीदकर पी रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें नल का पानी पीने से मना किया है। आसपास की गलियों के कई घरों के लोग भी बीमार हैं।

मकान नंबर 330/वाई निवासी युनुस ने बताया कि उनका 7 वर्षीय बेटा भी बीमार था। उसकी तबीयत फरवरी में खराब हुई थी, हालांकि अब वह ठीक है। पास के मकान में रहने वाली इलमा की बेटी भी बुखार से पीड़ित हुई। जांच कराने पर उसे भी पीलिया बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed