फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in Chandigarh Uttarakhand Chief Minister asked to vote ?for Bansal

मोदी के बारे ये क्या कह गए उत्तराखंड के सीएम

Mon, 31 Mar 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Mar 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
in Chandigarh Uttarakhand Chief Minister asked to vote ?for Bansal
भाजपा में सिर्फ नारे बनाने की होड़ लगी हुई है। प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे नरेंद्र मोदी तो लोगों को ऐसे सपने दिखा रहे हैं मानों पिटारे से एकदम से चमचमाता तैयार कर देंगे।
विज्ञापन


यह विचार रविवार की शाम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सेक्टर-40 के रामलीला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रखे। चंडीगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी पवन कुमार बंसल के समर्थन में मुख्यमंत्री रावत ने उत्तराखंड के लोगों से वोट मांगे।
विज्ञापन


बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी पर रावत ने जुबानी जबर्दस्त प्रहार किए। उन्होंने गुजरात मॉडल को पूरी तरह खोखला करार दिया। डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने गुजरात की महिलाओं को रक्त की कमी से ग्रस्त बताया, लेकिन नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कमेंट को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा कि जिस गुजरात में तरक्की की बात की जा रही हैं वहां के नेता तो रिलायंस, टाटा जैसे घरानों के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।

सैकड़ों की भीड़ में रावत ने कहा कि बंसल ने सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं देवभूमि उत्तरखंड के पुर्नावास में भी बड़ी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए बाढ़ नियंत्रण योजनाओं की शुरुआत बंसल ने केंद्र में मंत्री रहते हुए ही शुरू की थी। उन्होंने कहा कि उत्तरखंड के लिए 74 हजार करोड़ की मदद में भी बंसल का विशेष योगदान रहा है।


कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल, कांग्रेसी नेता बीबी पहल, पूर्व मेयर सुभाष चावला, प्रदीप छाबड़ा, एचएस लक्की, पार्षद गुरबख्श रावत, सीटीसीटी उत्तराखंड सेल के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह रावत, केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत, हिमाचल प्रदेश हमीरपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र राणा सहित कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed