फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Canada, the lives of a mother and her baby were saved thanks to the quick thinking of a taxi driver of Punjabi origin in -23 degree weather.

Chandigarh News: कनाडा में -23 डिग्री में पंजाब मूल के टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से बची जच्चा-बच्चा की जान

Fri, 02 Jan 2026 09:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
In Canada, the lives of a mother and her baby were saved thanks to the quick thinking of a taxi driver of Punjabi origin in -23 degree weather.
ओंटारियो (एजेंसी)।
विज्ञापन

कनाडा में -23 डिग्री सेल्सियस की बर्फीली रात में पंजाब मूल के टैक्सी ड्राइवर हरदीप सिंह तूर ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचा कर जच्चा-बच्चा की जान बा ली। हरदीप ने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन हरदीप की सतर्कता जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा।
बीते शनिवार की देर रात हरदीप को इमरजेंसी कॉल मिली। महिला दर्द से कराह रही थी और उसका साथी उसे संभालने की कोशिश कर रहा था। हरदीप ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए फैसला किया कि एंबुलेंस का इंतजार जानलेवा हो सकता है। शून्य से 23 डिग्री नीचे का तापमान, फिसलन भरी सड़कें और तेज़ हवाओं के बावजूद हरदीप ने टैक्सी को अस्पताल की ओर दौड़ा दिया।
विज्ञापन


मैंने दो लोगों को बैठाया था, जब दरवाजा खुला तो तीन बाहर निकले
रास्ते में महिला की पीड़ा और चीखने की आवाज हरदीप के लिए चुनौती बन गईं। हर रेड लाइट और फिसलन वाले मोड़ पर उन्होंने धैर्य बनाए रखा। उनका पूरा ध्यान सुरक्षित ड्राइविंग और महिला-बच्चे की सुरक्षा पर था। पिछली सीट पर ही बच्चे का जन्म हुआ और हरदीप ने गर्व से कहा मैंने दो लोगों को बैठाया था, लेकिन जब दरवाजा खुला तो तीन लोग बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुनिया कर रही तारीफ
हरदीप की बहादुरी और सूझबूझ की खबर कनाडा और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी वायरल हो गई है। ग्लोबल न्यूज और अन्य मीडिया चैनल्स ने उनके साहस को सराहा और बताया कि किस तरह एक साधारण टैक्सी ड्राइवर ने जान जोखिम में डालकर दो जीवन बचाए। हरदीप सिंह तूर की यह घटना न केवल मानवता और जिम्मेदारी की मिसाल है बल्कि यह भी दिखाती है कि सही निर्णय और धैर्य कठिन परिस्थितियों में कितने जीवन बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed