{"_id":"63939b95ab69fb00772c95d5","slug":"in-both-the-cases-the-police-started-investigation-by-registering-cases-in-different-police-stations-chandigarh-news-pkl470847133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दोनों मामलों में पुलिस ने अलग - अलग थानों में केस दर्ज करके जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दोनों मामलों में पुलिस ने अलग - अलग थानों में केस दर्ज करके जांच की शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में टिफिन सर्विस का काम करने वाले सेक्टर-18 के चरणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी में सवार होकर सेक्टर-22 जा रहा था। जैसे ही वह 17/18 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो 8 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने खून से लथपथ अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा थाना-31 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत बस की चपेट में आने से साइकिल सवार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइकिल चालक स्कूल वैन में बच्चों को ले जाने की ड्यूटी करता था। 8 दिसंबर को सुबह करीब बजे साइकिल पर सवार चालक ड्यूटी के लिए निकला था। वह सेक्टर-31 बीटबॉक्स के पास रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान एक रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। साइकिल सवार चालक खून से लथपथ सड़क पर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सेक्टर-32 के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।