फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Imtiaz Ali opened his wallet on the request of the young man

Chandigarh News: युवक के कहने पर इम्तियाज अली ने खोला अपना बटुआ, सिर्फ इतने रुपये ही निकले

Sun, 25 Feb 2024 01:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2024 01:51 PM IST
सार

मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवाओं से चर्चा की। इम्तियाज ने पंजाब के युवाओं से लोक कला और संस्कृति को संजोकर रखने की अपील की। बता दें कि इम्तियाज अली जब वी मेट, रॉकस्टार और तमाशा जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।

विज्ञापन
Imtiaz Ali opened his wallet on the request of the young man
मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब वी मेट, रॉकस्टार और तमाशा जैसी हिट फिल्मों के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली शनिवार को सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित लिट फेस्ट में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने काम, कहानियों, युवाओं और पंजाब के बारे में चर्चा की। इस बीच दर्शकों से वार्ता के दौरान जब एक युवक ने उनके जीवन के शुरुआती संघर्ष और वर्तमान स्थिति पर सवाल किया तो इम्तियाज बोले- उनके जेब में अभी भी पांच रुपये हैं या शायद उतने भी नहीं हैं। जेब से बटुआ निकाला और चेक करते हुए कहा पांच रुपये से थोड़े ज्यादा हैं। रॉकस्टार फिल्म का उधड़ा जैकेट पहने मंच पर बैठे इम्तियाज अली ने पंजाब के युवाओं से लोक कला और संस्कृति संजोकर रखने की अपील की। कहा पंजाब की विरासत ही उनकी असल पहचान है।

विज्ञापन


इम्तियाज ने कहा कि सिकंदर के समय से पंजाब में युद्ध होते रहे हैं लेकिन इतनी त्रासदी सहने के बाद भी फुलकारी के रंग जितने चमकदार हैं, उतनी ही खूबसूरत यहां की संस्कृति है। पंजाब में सदियों से रक्तपात के बावजूद सबसे बड़े सूफी संत यहीं पर जन्मे हैं। भारत की बड़ी प्रेम कहानियां पंजाब की ही हैं। इनमें हीर-रांझा, सोहनी-महीवाल, सस्सी-पुन्नू की प्रेम कहानियां शामिल हैं।

विज्ञापन

पंजाब से युवाओं के पलायन पर बात करते हुए इम्तियाज ने कहा कि लोग देश छोड़कर जा रहे हैं लेकिन युवाओं को अपने धर्म की तरह संस्कृति को भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने भंगड़ा, झूमर, लुड्डी और सम्मी का नाम लेते हुए कहा कि ये पंजाब की पहचान हैं। पंजाब से अपने प्यार और लगाव के बारे में बताते हुए कहा कि वह लंबे समय से यहां फिल्में शूट करने आ रहे हैं। उन्हें यहां हमेशा प्यार मिला है। इस दौरान जब उनसे उनकी सबसे बेहतरीन फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी मेरा बेहतरीन काम आना बाकी है। मैं भी खुद की क्षमताओं को पहचान रहा हूं।

जब वी मेट में बहुत मजाकिया लगा था गन्ने के खेत वाला सीन

फिल्म जब वी मेट पर बात करते हुए इम्तियाज अली ने बताया कि अंशुमन का गन्ने के खेत वाला सीन जहां वह कहता है क्यों देखूं मैं गन्ने के खेत... नहीं देखने मुझे गन्ने के खेत, उन्हें बहुत मजाकिया लगा था लेकिन लोगों की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी यह उन्हें अंदाजा नहीं था। उस सीन का कोई निश्चित उद्देश्य नहीं था पर उन्हें अच्छा लगा तो इस सीन को फिल्म में रख लिया और लोगों को वह पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed