फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Important revelation in the case of defrauding SBI of Rs 3.66 crore by becoming a permanent employee

Chandigarh News: पक्के मुलाजिम बन एसबीआई को 3.66 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में अहम खुलासा

Sun, 12 Nov 2023 12:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Important revelation in the case of defrauding SBI of Rs 3.66 crore by becoming a permanent employee
चंडीगढ़। पीजीआई, पीयू, नगर निगम के पक्के कर्मी बन एसबीआई को 3.66 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में अहम खुलासा हुआ है। ईओडब्यू द्वारा पकड़े गए नयागांव के 30 वर्षीय अर्शप्रीत सिंह उर्फ अर्श और बलटाना के 45 वर्षीय राधिक कालिया उर्फ राजीव से गहन पूछताछ में कई जानकारियां सामने आ रही हैं। लोन देते वक्त तय प्रक्रिया की पालना नहीं हुई थी। ऐसे में बैंक कर्मी भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि अर्शप्रीत और राधिक ने फर्जी इंप्लाई कार्ड, सैलरी स्लिप और फार्म नंबर 16 बेंक कर्मियों व अन्यों की मिलीभगत से तैयार किए। बारहवीं पास अर्शप्रीत फाइनेंसर का काम करता है। वहीं, नौंवी पास राधिक निजी सेक्टर में नौकरी करता है। दोनों को इस घपले का मास्टरमाइंड बताया गया है। पता चला है कि कुल लोन लेने वालों ने 10 प्रतिशत कमीशन लोन यशिका जसवाल के एसबीआई खाते में डाला था, जिसने अपना कमीशन काट कर आगे यूपीआई/आईएमपीएस के तहत राधिक कालिया के इंडसलैंड बैंक खाते में डाल दी।
विज्ञापन

वहीं, अर्शप्रीत के एसबीआई खाते में भी रकम डाली गई। वहीं, राधिक ने अपना हिस्सा रख बाकी रकम अर्शप्रीत के आईसीआईसीआई खाते में भी डाली। कुछ लोन लेने वालों ने राधिक और अर्शप्रीत के खातों में लोन कमीशन डाला था। एक लोन फाइल की जांच में सामने आया है कि अर्शप्रीत ने 19 अप्रैल 2022 को एक स्टांप पेपर खरीदा था जबकि लोन 28 अक्तूबर 2021 को स्वीकृत हुआ था। वहीं, लोन प्राप्त करने वाले अशोक के दस्तखत भी संदेहास्पद हैं। यह उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड व स्टांप पेपर पर भिन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका कर्मियों द्वारा सरकारी कर्मी बन रायपुरकलां शाखा से लोन के नाम पर 3.66 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया था। बीते 26 अगस्त को आपराधिक रूप से विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मौलीजागरां थाने में मामला दर्ज हुआ था। एसबीआई, पंचकूला के आरबीओ-1 ऋषि कुमार की शिकायत पर अभिनाष कुमार व 97 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। अभिनाश ने एक्सप्रेस क्रेडिट योजना के तहत 13 जनवरी, 2021 को 4.20 लाख रुपये लोन का आवेदन किया था। वहीं बाकियों ने भी लोन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए दस्तावेज जमा करवाए गए थे। बैंक ने इन 98 लोगों के लोन की मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed