{"_id":"3bfc86cd8a4e54df006aaa5f93846590","slug":"important-news-for-chandigarh-housing-board-flat-holders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड के अलॉटियों के लिए जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड के अलॉटियों के लिए जरूरी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
अब हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वालों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट (प्रमाणपत्र) के लिए कार्यालय के बार बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड ने 48 हजार से अधिक मकान मालिकों को राहत दी है।
विज्ञापन
यह सभी अलाटी अपनी प्रापर्टी के नो ड्यूज को बोर्ड की साइट पर ही देख पाएंगे। अलॉटियों को यह भी पता चल सकेगा कि उनके फ्लैट्स की कितनी किश्तें बकाया हैं। इसके साथ ही फ्री और लीज होल्ड प्रापर्टी की भी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
इस सुविधा के शुरू होने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इससे बोर्ड की वर्किंग में पारदर्शिता भी आएगी। मालूम हो कि लोगों को अपने मकान की ट्रांसफर, पावर आफ अटार्नी, नक्शा पास करवाने और अन्य काम के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर बैंस का कहना है कि लोगों को आ रही परेशानी को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बोर्ड की साइट पर अब हर अलाटी का यदि कोई बोर्ड की तरफ कोई बकाया है तो उसकी जानकारी मिल जाएगी।
यह लिस्ट हर माह की पहली तारीख को अपडेट की जाएगी। यदि किसी कारणवश पहली तारीख को छुट्टी है तो उसके अगले दिन अलाटियों को अपडेट लिस्ट मिलेगी। इसके साथ ही यह सूची सेक्टर-9 में लगे सूचना बोर्ड पर लगाई जाएगी।
बैंस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट में बोर्ड के सभी स्कीमों का रिकार्ड आनलाइन किया डाएगा। बोर्ड के शहर में ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी से लेकर एचआईजी कैटेगिरी तक के 48 हजार मकान हैं। इसके अतिरिक्त रिहैबलिटेशन स्कीम के अंतर्गत भी हाउसिंग बोर्ड 25 हजार फ्लैट्स बना रहा है।