फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   impact of madhya pradesh in haryana and debt waiver of farmers can be also here

मध्य प्रदेश में कर्ज माफी के दांव ने बढ़ाई हरियाणा की धुकधुकी, तोड़ खोजने में जुटी सरकार

Thu, 20 Dec 2018 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Dec 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
impact of madhya pradesh in haryana and debt waiver of farmers can be also here
सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश में जीत के तुरंत बाद कांग्रेस सरकार द्वारा खेले गए कर्जमाफी के दांव से हरियाणा सरकार की भी धुकधुकी बढ़ गई है। उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी यह एलान कर चुके हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस किसानों से जुड़े मुद्दों खासकर कर्जमाफी के मसले को फोकस करते हुए चुनावी रण में उतरेगी। कांग्रेस के इसी कर्जमाफी दांव पर भाजपा शासित सरकारें असमंजस में हैं। 

विज्ञापन


ओडिशा में तो भाजपा इकाई ने लोगों से यह वादा कर दिया है कि यदि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आती है, तो किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। उधर, हरियाणा में भी भाजपा की मनोहर सरकार भी अब कांग्रेस के इस दांव का तोड़ निकालने में जुट गई है। इसके लिए हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मोर्चा संभालते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकारों की इस घोषणा का अवलोकन शुरू कर दिया है। इसके काउंटर की तैयारी करते हुए उन्होंने ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कर्जमाफी दांव को किसानों के साथ छलावा बताया है।

विज्ञापन

कृषि मंत्री अपने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी टैग किया है। कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार ने सिर्फ दो लाख के कर्जमाफी की घोषणा की है और इसके दायरे में बहुत कम ही किसान आते हैं। किसान अपने अल्पकालीन कर्ज तो चुकाते ही हैं, किसान यदि परेशान हैं तो अपने दीर्घकालीन कर्जों से। कांग्रेस ये बताए कि किसानों के दीर्घकालीन कर्जों के लिए उन्होंने क्या किया?

धनखड़ ने कहा कि फिलहाल अभी हरियाणा में कर्जमाफी पर कोई विचार नहीं हुआ है। उनके अनुसार हरियाणा सरकार के लिए किसान सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि अन्नदाता है। हरियाणा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर काम कर रही है। इसके अंर्तगत किसानों के लिए देश की पहली जोखिम फ्री योजना हरियाणा ने तैयार की है।

फसल बीमा योजना का लाभ भी हरियाणा के किसानों को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त भावांतर भरपाई योजना, सूक्ष्म सिंचाई योजना व अन्य कृषि योजनाएं भी किसानों के लिए है। अब सरकार इन योजनाओं की सब्सिडी बढ़ाने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed