फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Impact of demonestaion, khali's programmes cancelled

नोटबंदी का प्रभाव, ग्रेट खली को करने पड़े शो रद्द

Mon, 28 Nov 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 28 Nov 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
Impact of demonestaion, khali's programmes cancelled
खली

नोटबंदी की वजह से रेसलर ग्रेट खली के शो भी रद्द हो गए हैं। इससे उनको काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


शो के रद्द होने से ग्रेट खली थोड़े से निराश जरूर हैं, वहीं वह प्रधानमंत्री के नोटबंदी के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। इस बारे में ग्रेट खली ने कहा कि पीएम मोदी के फैसले से फिलहाल अभी लोगों का नुकसान हो रहा है। 

कारोबार ठप हो गया है। लोग मात्र जरूरत का सामान ही खरीद रहे हैं। गैर जरूरी वस्तुओं से लोगों ने किनारा कर लिया है। 

कुछ महीनों बाद पता चलेंगे नोटबंदी के फायदे

Impact of demonestaion, khali's programmes cancelled
khali

अभी तो कुछ फायदा नहीं हो रहा है, लेकिन इसके फायदे कुछ महीने बाद पता चलेंगे। उन्होंने कहा कि कालेधन और आतंकवाद के खिलाफ यह अच्छी पहल और अच्छा कदम है। 

जब उनसे पूछा गया कि उनके शो रद्द हो गए हैं तो इस पर उन्होंने बताया कि उनके राजस्थान व यूपी में शो थे, जो रद्द कर दिए गए। 

इसकी मुख्य वजह यह है कि लोगों के पास टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे। शो आयोजन करने पर शायद कुछ लोग ही इसे देखने आते, जिससे इस आयोजन पर फर्क पड़ सकता था। इसलिए शो रद्द कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed