{"_id":"5b913ade867a557f6c067d6f","slug":"impact-of-bharat-band-is-also-seen-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का पंजाब में भी दिखा असर, फगवाड़ा में बाजार रहे सूने, स्कूल-कॉलेज भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का पंजाब में भी दिखा असर, फगवाड़ा में बाजार रहे सूने, स्कूल-कॉलेज भी बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब)
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा में भारत बंद का असर
एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संसद में संशोधन विधेयक लाए जाने के विरोध में देशव्यापी बंद के आह्वान पर जनरल समाज मंच के आह्वान पर फगवाड़ा के बाजार पूरी तरह बंद रहे। वहीं निजी स्कूल व कालेज के साथ साथ दवा की दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि कोई भी बाजार बंद करवाने के लिए शहर में नहीं निकला। सड़कों पर आवाजाही बहुत कम थी। जनरल समाज मंच फगवाड़ा की ओर से पहले शहर में रोष मार्च निकालने का कार्यक्रम था। लेकिन सुरक्षा कारणों और प्रशासन के दखल के बाद गांधी चौक पर दो घंटे तक धरना दिया गया।
विरोध कर रहे लोगों ने लोकसभा में किए संशोधन के विरोध कड़ा एतराज जताते हुए जनरल समाज से जुड़े सांसदों की शर्मनाक चुप्पी पर गुस्सा जाहिर किया। प्रवक्ताओं ने इस संशोधन को जनरल समाज के बच्चों के भविष्य पर एक प्रहार बताते कहा कि इससे परेशान होकर बच्चे विदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही चलन रहा और जनरल समाज के सांसदों ने जनरल समाज की बात न की तो समाज 2019 में उनका स्वागत नोटा से किया जाएगा।

Trending Videos
फगवाड़ा में बंद बाजार
धरने को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेशाध्यक्ष फतेह सिंह, महासचिव गिरीश शर्मा, फगवाड़ा अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा, कोर कमेटी सदस्य अशोक सेठी, प्रिंसिपल निर्मल सिंह, हरजिंदर सिंह खालसा, नरेश भारद्वाज, राकेश दुग्गल, जसबीर सिंह भुल्लाराई, पार्षद अनुराग मानखंड, संजीब बुग्गा, डॉ. जवाहर धीर, सुदेश शर्मा, तेजस्वी भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, अवतार सिंह मंड, चंद्र रेखा शर्मा (निक्की), सुमन शर्मा व तिलक राज कलूचा व अन्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात का नोटिस लिया कि एक्ट का इस्तेमाल जनरल समाज को प्रताड़ित करने व ब्लैकमेल करने के लिए किया जा रहा है।
लेकिन केंद्र सरकार ने इस बात की अनदेखी की। रोष धरने के बाद एसडीएम फगवाड़ा मेजर (डा.) सुमीत मुुद्द व एएसपी फगवाड़ा संदीप मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा जनरल समाज मंच के पदाधिकारियों से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन लिया, जिसमें लोक सभा के निर्णय पर पुर्नलविचार की मांग की गई। मौके पर पार्षद राज कुमार गुप्ता, राम पाल उप्पल, कुलविंदर सिंह, उद्योगपति अशोक गुप्ता, विमल वरमानी, संजू चैल, तरलोचन सिंह, हरजीत सिंह किनड़ा, कुलवंत राए पब्बी, योगेश प्रभाकर, सुखबीर सिंह किनड़ा, ओम गुप्ता, राम कुमार चढ्ढा, शविंदर निश्चल, बंटी शर्मा, अशोक डीलक्स मौजूद थे।