फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Immigration company owner arrested for fraud of lakhs in the name of sending people abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, इमिग्रेशन कंपनी का मालिक गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Immigration company owner arrested for fraud of lakhs in the name of sending people abroad
चंडीगढ़। सेक्टर-24 की टाइगर इंटरनेशनल इमिग्रेशन कंपनी के मालिक असीम विज के खिलाफ पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ओडिशा निवासी प्रफूला जीना की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रफूला जीना ने बताया कि उनकी मुलाकात असीम विज से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। असीम ने उन्हें दो लाख रुपये में रूस का वर्क परमिट दिलाने का झांसा दिया था। इस पर जीना ने 12 से 22 अक्तूबर के बीच डेढ़ लाख रुपये असीम को दे दिए लेकिन जब टिकट और दस्तावेजों के बारे में पूछा गया तो असीम ने उन्हें दिल्ली बुलाया, जहां जीना तीन दिन तक होटल में रुके रहे। इस बीच, 27 अक्तूबर को उन्हें सूचना मिली कि असीम विज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद जीना को अन्य पीड़ितों से पता चला कि असीम ने कई लोगों को रूस भेजा था जहां किसी को नौकरी नहीं मिली और सभी लोग परेशान होकर लौट आए। शिकायत में यह भी कहा गया कि असीम ने वर्क परमिट की बजाय टूरिस्ट वीजा लगवाया और पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। जीना के अनुसार, 40 से अधिक लोग इसी तरह ठगे जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed