{"_id":"692ca9e714db446b4e05308a","slug":"ima-to-provide-hpv-vaccine-to-teenagers-at-half-the-price-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-885390-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईएमए किशोरों को आधी कीमत में लगवाएगा एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईएमए किशोरों को आधी कीमत में लगवाएगा एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशभर के किशोरों के लिए एचपीवी वैक्सीन को आधी कीमत में उपलब्ध कराने की बड़ी पहल की है। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानुशाली ने सेक्टर-35 के आईएमए भवन में आयोजित कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने वैक्सीन निर्माता कंपनी से विशेष समझौता किया है। इसके तहत वैक्सीन की कीमत 50% कम कर दी गई है और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इससे अभियान और अधिक किफायती व आसान बनेगा।
पहला चरण दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चलेगा। इस फेज में देशभर के आईएमए सदस्यों के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद मार्च 2026 से आम जनता के लिए भी यह सुविधा खोल दी जाएगी। लक्ष्य है कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम बड़े पैमाने पर सुनिश्चित की जाए, खासकर उन परिवारों के लिए जो महंगी कीमत के चलते वैक्सीन नहीं लगवा पाते थे। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन सस्ती होने से भारत में कैंसर के बोझ को काफी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
क्या है एचपीवी वैक्सीन और क्यों जरूरी है?
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) दुनिया का सबसे आम वायरल संक्रमण है और सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। भारत में हर साल हजारों महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं। एचपीवी वैक्सीन समय पर लेने से 90% तक जोखिम कम किया जा सकता है। यह लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए जरूरी है क्योंकि यह संक्रमण प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े कई रोगों और कैंसर का कारण बन सकता है।
वैक्सीन की खासियतें
सर्वाइकल कैंसर से लगभग पूर्ण सुरक्षा
किशोर अवस्था में सबसे अधिक प्रभावी
लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए अनुशंसित
लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करती है
विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा मान्यता प्राप्त