फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal Mining in Yamuna River in Haryana

खनन माफियाः बांध, पुल और सड़क बनाकर मोड़ दी यमुना नदी की धारा, धड़ल्ले से चल रही खुदाई

Thu, 25 Apr 2019 11:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/जठलाना (यमुनानगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/जठलाना (यमुनानगर) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal Mining in Yamuna River in Haryana
यमुना नदी
हरियाणा में खनन माफिया ने बांध, पुल और सड़क बनाकर यमुना नदी की धारा ही मोड़ दी। अब वह धड़ल्ले से अवैध रूप से खुदाई का काम चल रहा है। हरियाणा में प्रवेश करते ही यमुना नदी में अवैध खनन शुरू हो जाता है, जो सोनीपत तक जारी है। दिन-रात जेबीसी लगाकर खनन माफिया यमुना नदी का सीना खोद रहा है, लेकिन प्रशासन पर फर्क नहीं पड़ रहा है। हालात यह हैं कि यमुना नदी में कई जगहों पर बांध, पुल और सड़क तक बना दिए गए हैं। कई जगहों पर नदी की धारा को मोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


धड़ल्ले से हो रहे खनन से नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीण भयभीत हैं। बरसात में नदी का पानी बढ़ने पर कई गांवों और खेतों का जलमग्न होना तय है। यमुना में खनन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भी सख्त है। बावजूद इसके खनन माफिया बेलगाम है और प्रशासन मौन की मुद्रा में है। सोनीपत जिले के चंदौली और बड़ौली में अवैध रूप से बांध बनाकर नदी की धारा को मोड़ दिया गया है। बड़ौली में अवैध पुल बनाया गया है। जैनपुर टिकौला में खनन ठेकेदारों ने यमुना के अंदर तक सड़क बना डाली है।
विज्ञापन


वहीं, यमुनानगर के जठलाना क्षेत्र के नगली और गुमथला घाट के मध्य यमुना नदी की धारा मोड़कर अवैध खनन किया जा रहा है। किसान और क्षेत्र के ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों के बार-बार विरोध के बावजूद अधिकारियों ने मौका मुआयना तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में बाढ़ का खतरा

यमुना में बांध, पुल और सड़क बनाकर खनन करने से बरसात में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बारिश होते ही आसपास के गांवों और खेतों में पानी घुस जाएगा। इससे जानमाल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

यमुना में बांध, पुल और सड़क बनाने की जानकारी नहीं है। इस बारे में अब जानकारी मिली है तो वहां जांच करके कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार किश्त क्यों जमा नहीं कर रहे है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
- मंजीत कुमार, खनन निरीक्षक, सोनीपत  

पानी की धारा मोड़ने और बांध बनाने की जब भी शिकायत मिलती है, तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाती है। पिछले दिनों शिकायत मिलने पर बांध तुड़वा दिया गया था। अब भी ऐसा हो रहा है तो विभाग के अधिकारी मौके का मुआयना कर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
- विनोद कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed