{"_id":"62c88d807fbe100a6256f54f","slug":"illegal-construction-of-four-houses-broken-in-sector-45-chandigarh-news-pkl4560180187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-45 में चार मकानों के अवैध निर्माण तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-45 में चार मकानों के अवैध निर्माण तोड़े
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को बोर्ड की टीम ने सेक्टर-45 में कार्रवाई करते हुए चार घरों के अवैध निर्माण को तोड़ा। सीएचबी की इंफोर्समेंट विंग ने ये कार्रवाई की।
बोर्ड की तरफ से मकान मालिकों को भी नोटिस जारी किया गया है जिन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है। सीएचबी की तरफ से अभियान चलाकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को कुछ लोगों ने बोर्ड की कार्रवाई का विरोध करने का भी प्रयास किया लेकिन टीम के आगे उनकी एक नहीं चली। अब सीएचबी अतिक्रमण अभियान के दौरान लगी लागत की गणना कर रहा है जिसे आवंटियों से ही वसूला जाएगा।
सीएचबी ने कहा है कि भुगतान न करने पर उनका आवंटन रद्द किया जा सकता है। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया जिस कारण बोर्ड ने खुद अवैध निर्माण गिराना शुरू कर दिया।