{"_id":"65902812664a8bf9df054701","slug":"illegal-business-cm-flying-squad-raided-2236-places-arrested-768-in-727-cases-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-318096-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कारोबार : सीएम उड़नदस्ते ने 2236 जगहों पर दी दबिश, 727 केसों में 768 को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कारोबार : सीएम उड़नदस्ते ने 2236 जगहों पर दी दबिश, 727 केसों में 768 को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
जुर्माने में से 13 करोड़ रुपये की रिकार्ड रिकवरी
चंडीगढ़। हरियाणा में अवैध कारोबार करने वालों पर सालभर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की सख्त नजर रही। अलग-अलग कुल 2236 स्थानों पर रेड की गई, इनमें 727 केस दर्ज कर 768 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 13 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। उड़नदस्ते के निशाने पर सबसे अधिक खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले, ओवरलोड, अवैध माइनिंग, राशन डिपो, मिड डे मिले और नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले रहे। फरीदाबाद में बिना लाइसेंस के अवैध विदेशी सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापे में लगभग दो करोड़ रुपये की 10 लाख सिगरेट कब्जे में ली गई। गुरुग्राम में 20 लाख रुपये की प्रतिबंधित ई-सिगरेट व अवैध विदेशी सिगरेट बरामद की गई। इसी प्रकार, हिसार व फतेहाबाद में नकली राशन बनाने की इकाई पकड़ी गई। गुरुग्राम में एक क्रशर में बिजली चोरी पकड़ी और 3 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका।
आरटीए में भ्रष्टाचार का खुलासा
इसके अलावा गुरुग्राम आरटीए कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलीभगत करके व्यावसायिक वाहनों की आरसी परमिट व एनओसी बनवाने में दलाली करने वालों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया। इसमें अब तक छह दलालों व आरटीए कार्यालय के 03 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी प्रकार रोहतक आरटीए कार्यालय में छापा मारा गया, जहां सहायक सचिव आरटीए को मौके पर गिरफ्तार कर उससे रिश्वत के 2.90 लाख रुपये बरामद किए गए।
भावांतर भाव योजना में फर्जीवाड़ा, 185 पर केस
भिवानी, रेवाड़ी व नारनौल में भावांतर भरपाई योजना के तहत फर्जी रजिस्ट्रेशन करके सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाले 185 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। सिरसा में फसल बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुआवजे में फर्जीवाड़े को उजागर कर तीन सरकारी अधिकारियों व 14 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। पानीपत में पंचायती जमीन पर ट्यूबवेल लगाए बिना फर्जी बिल लगाकर लगभग 47.50 लाख रुपये का गबन पकड़ा गया। इस घोटाले में संलिप्त गांव के सरपंच, बीडीपीओ आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
कहां पर कितनी रेड
उड़नदस्ते ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर 454, अवैध अहाता चलाने वालों पर 255, विभिन्न सरकारी विभागों में 321, ओवरलोड, अवैध माइनिंग के संबंध में 187, सरकारी राशन डिपो, मिड डे मील स्टॉक में गड़बड़ी व काला बाजारी करने वालों पर 108, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी 84, जीएसटी चोरी करने वालों पर 53, नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर 33, ई-सिगरेट बेचने वालों पर 30, अवैध पब/हुक्का बार चलाने वाले 18 प्रतिष्ठानों पर रेड की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के मुखिया एडीजीपी आलोक मित्तल का कहना है कि भविष्य में भी टीमें लगातार रेड करती रहेंगी और गलत कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।