{"_id":"63a220e718937a790016092d","slug":"iit-delhi-in-badminton-and-table-tennis-finals-chandigarh-news-pkl4719800183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईआईटी, दिल्ली बैडङ्क्षमटन और टेबल टेनिस के फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईआईटी, दिल्ली बैडङ्क्षमटन और टेबल टेनिस के फाइनल में
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट में दिल्ली की टीम ने मंगलवार को अपने सभी मुकाबले में जीत दर्ज की। आईआईटी दिल्ली पुरुष बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले में मद्रास को हराकर फाइनल में पहुंच गई। बुधवार को फाइनल में मुकाबला रुड़की से होगा। वहीं, महिला टेबल टेनिस के सेमीफाइनल मुकाबले में भी मद्रास आईआईटी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
दिल्ली की पुरुष टेनिस टीम भी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। पुरुष लॉन टेनिस की टीम ने क्वार्टर फाइनल में गुवहाटी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला लॉन टेनिस के सेमीफाइनल मुकाबले में धनबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को रोपड़ आईआईटी के साथ दिल्ली का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस पूरे टूर्नामेंट में अबतक दिल्ली आईआईटी का प्रदर्शन बाकी से बेहतर है।
अंतरराष्ट्रीय अंपायर मधु पांडेय भंडारी भी शामिल
दिल्ली आईआईटी परिसर में चल रहे इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट में टेबल टेनिस की अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंपायर मधु पांडेय भंडारी अंपायरिंग कर रही हैं। उन्हें स्पोर्ट्स एचीवर अवार्ड मिल चुका है। वह देश की इकलौती अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस की महिला अंपायर हैं। वह 25 साल तक एयर इंडिया में एयर होस्टेस रहीं। इस दौरान वह एयर इंडिया की टेबल टेनिस टीम का नेतृत्व करती थीं। यूएस ओपन में वह भारतीय प्रतिभागी के रूप में शामिल रही हैं। मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली मधु ने बताया कि देश की आईआईटी में बेहतर खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें खेल की बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत है।