{"_id":"493d61b9b9996eb46de51ba603b6bb43","slug":"iim-ahmedabad-ex-student-vishaal-sood-profile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद नौकरी छोड़ बनाया पोर्टल, ट्रेनिंग लीजिए और नौकरी पाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद नौकरी छोड़ बनाया पोर्टल, ट्रेनिंग लीजिए और नौकरी पाइए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमी-जमाई नौकरी को छोड़कर नया बिजनेस शुरू करना काफी मुश्किल काम है, लेकिन आईआईएम अहमदाबाद से पास आउट विशाल सूद ने इस काम को बहुत आसानी से कर दिखाया है।
विज्ञापन
सिंगापुर से फाइनेंशियल सेक्टर की जॉब छोड़कर उन्होंने चंडीगढ़ समेत पूरे देश के उन युवाओं के लिए एक कंपनी बनाई है, जिनके पास न तो कोई मेंटर होता है और न ही उनके कैरियर से जुड़ा ऐसा कोई ग्रुप जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करे।
विज्ञापन
विशाल का दावा है कि उनकी कंपनी almabay.com से जुड़कर करीब 80 लोगों को उनकी मनपसंद नौकरी मिल गई है। उनकी कंपनी को करीब एक करोड़ रुपये की फंडिंग भी मिली है और आगे भी फंडिंग की बात चल रही है। वेबसाइट पर मेडिकल, सिविल सर्विस, अकाउंट, योगा, फिटनेस समेत अन्य वर्ग से जुड़े युवाओं के लिए गाइडेंस के अलावा वो तमाम जानकारियां हैं, जो उन्हें नौकरी दिलाने में अहम रोल निभाती हैं।
विज्ञापन
क्या है almabay.com
विशाल सूद ने बताया कि उनका हमेशा से मकसद रहा कि जहां से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है, उसे कुछ न कुछ वापस दे। उनकी ई कंपनी सीधे तौर पर स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट से जुड़ती है और उनके स्टूडेंट को जॉब उपलब्ध करवाने के लिए प्लेटफार्म का काम करती है।
कई जानी मानी कंपनियां भी उनके वेबसाइट के जरिए जुड़ी हुई हैं। वेबसाइट से करीब तीन हजार अलग-अलग फील्ड के सुपर अचीवर भी जुड़े हैं, जो अपनी-अपनी फील्ड के स्टूडेंट को गाइड करते हैं। उदाहरण के तौर कोई इंजीनियरिंग में कैरियर बनाना चाहता है तो वेबसाइट ने कई इंजीनियर को जोड़ा हुआ है और वे स्टूडेंट को कैरियर से जुड़ी हर चीज उपलब्ध कराते हैं और उन्हें ये भी बताते हैं कि कहां-कहां पर जॉब है? इस काम में उनकी पत्नी शैली चीफ आपरेटिंग अफसर के तौर उनका साथ निभा रही हैं।
ये भी काम करती है कंपनी
विशाल सूद ने बताया कि उनकी वेबसाइट पर एक ऐसी व्यवस्था भी है, जिससे लोग अपने कॉलेज से जुड़ सकते हैं। वेबसाइट से जुड़े कॉलेजों के पूर्व छात्रों के अलग-अलग ग्रुप बनाए हुए हैं। उन कॉलेजों के पुराने छात्रों के बारे में पूरी डिटेल है, ताकि वे अपने कॉलेज के जूनियर की मदद कर सकें। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी से ट्राइसिटी के सभी मुख्य स्कूल जुड़े हैं। इनमें मुख्य रूप से पंजाबी यूनिवर्सिटी, डीएवी कॉलेज, कार्मल कॉन्वेंट व भवन शामिल हैं।