फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IGP Gurinder Dhillon petition to get voice sample

आईजीपी गुरिंदर का वाइस सैंपल लेने के लिए सीबीआई ने लगाई याचिका

Fri, 27 Nov 2020 09:38 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
IGP Gurinder Dhillon petition to get voice sample
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीबीआई की विशेष अदालत ने 22 लाख की रिश्वत मामले के आरोपी फिरोजपुर रेंज के आईजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के वायस सैंपल लेने के लिए याचिका लगाई है। सीबीआई की तरफ से दलील दी गई है कि जांच को पूरा करने के लिए वायस सैंपल की जरूरत है, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके। अब मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होनी है। बता दें कि 18 अक्तूबर 2018 को सीबीआई ने गुरिंदर को वायस सैंपल देने से लिए कहा था लेकिन उन्होंने सैंपल देने से इंकार कर दिया था।

13 अगस्त वर्ष 2018 को सेवानिवृत्त एसएसपी शिव कुमार ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि वर्ष 2012 में उन पर दर्ज केस खत्म हो गया था, लेकिन केस को फिर से खोलकर उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही थी। इसके लिए फिरोजपुर रेंज के आईजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने उनके घर पर छापा मारकर कई दस्तावेज व अन्य चीजें अपने कब्जे में लीं। आरोप है कि उनका केस कमजोर करने के लिए उनसे 22 लाख की रिश्वत मांगी गई। रिश्वत की पहली किश्त के रूप में उनसे पांच लाख रुपये चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में लिए गए जबकि बाकी के 17 लाख रुपये देने पर उनको क्लीन चिट देने की बात कही गई थी। दूसरी किश्त के रूप में उनसे दस लाख रुपये लुधियाना मंगवाए गए थे लेकिन, सीबीआई ने जाल बिछाकर दस लाख रुपये लेने पहुंचे बिचौलिए अशोक गोयल को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आईजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों का नाम सामने आने पर सीबीआई ने उनके फिरोजपुर स्थित घर और दफ्तर पर छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed