फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   IG mamta singh will be investigate murthal gang rape case

मुरथल गैंगरेप: एसआईटी में फेरबदल, आईजी ममता सिंह अब करेंगी जांच

Thu, 07 Apr 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
IG mamta singh will be investigate murthal gang rape case
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ANI

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव के बीच मुरथल गैंगरेप मामले की जांच के लिए गठित ऑल वुमेन स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की प्रमुख डीआईजी राजश्री को बदल दिया गया है। यह जिम्मेदारी अब रेवाड़ी रेंज की आईजी ममता सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग पर जाने की वजह से डीआईजी राजश्री को फिलहाल एसआईटी से बदला गया है, लेकिन माना जा रहा है कि मुरथल मामले में लगातार उठ रहे सवालों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पिछले दिनों विधानसभा में राजश्री की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए गए थे।
विज्ञापन


इनेलो विधायक जाकिर हुसैन ने डीआईजी के सादी वर्दी में पहुंचने को लेकर भी सवाल उठाए थे, जिसपर विधानसभा में सरकार को सफाई तक देनी पड़ी थी। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि किसी भी जांच के सिलसिले में सादी वर्दी में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने मुरथल गैंगरेप की जांच के लिए एसआईटी बनाने के साथ लोगों को इस बारे में जानकारी देने के लिए ईमेल और वाट्सऐप नंबर भी जारी किए गए थे, लेकिन पुलिस लगातार यह कहती रही है कि अब तक कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है।

इस मामले को लेकर लगातार पुलिस की किरकिरी होती आ रही थी और हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। हाईकोर्ट ने पुलिस की ओर से दिए गए जवाबों पर भी फटकार लगाई थी।


बीते दिन हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी ने अदालत को बताया कि मुरथल रेप मामले में उनके पास पीड़ित और गवाहों के आडियो और वीडियो उपलब्ध हैं, जबकि हरियाणा पुलिस बार-बार कोई पीड़ित और गवाह नहीं होने का हवाला दे रही है। उन्होंने अदालत से कहा कि उनके पास एक पीड़ित की मां का आडियो क्लिप है, जिसमें वह बता रही है कि उस रात रेप हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed