फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you want to see 826 varieties of blooming roses then come to Rose Festival

Chandigarh News: 826 किस्म के खिलखिलाते गुलाब देखने हैं तो आइए रोज फेस्टिवल

Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
If you want to see 826 varieties of blooming roses then come to Rose Festival
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को 52वें रोज फेस्टिवल का उद्घाटन किया। उनके साथ शहर की सांसद किरण खेर, नव निर्वाचित मेयर कुलदीप कुमार, सलाहकार राजीव वर्मा व अधिकारी उपस्थित रहे। इस बार फेस्टिवल के लिए सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन को खास तरीके से सजाया गया है। हिमाचली, राजस्थानी, पंजाबी भंगड़ा समेत कई तरह के डांस व अन्य तरह के साइड इवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है।शहरवासी इस फेस्टिवल में 826 किस्म के गुलाब देख सकते हैं। सैकड़ों किस्म के अन्य फूल, पौधे और बोनसाई भी उपलब्ध है। फेस्टिवल में एंट्री के साथ ही फूलों की महक लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी। रविवार तक ब्रास एंड पाइप बैंक शो, फोक डांस प्रतियोगिता, राजस्थानी कलाकार कालबेलिया डांस, घूमर और भवाई लोक नृत्य भी पेश करेंगे। इसके अलावा लाइव बैंड शो, रोजाना म्यूजिकल परफॉर्मेंस शो और शाम-ए-गजल का भी आयोजन होगा। शुक्रवार को पहले दिन मशहूर गजल गायक सुनील सिंह डोगरा ने शाम साढ़े छह बजे से समय बांधा। लेजर वैली में भी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। यहां जीरो वेस्ट फूड कोर्ट है, जहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के व्यंजन उपलब्ध हैं। इसके अलावा झूले भी हैं, जहां भारी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। शाम 7.30 बजे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की इंस्ट्रूमेंटल ईवनिंग हुई, जो लोगों को बहुत पसंद आई। रोज फेस्टिवल के लिए नगर निगम की ओर से कई प्रतियोगिताएं और सेल्फी प्वाइंट जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। तीन दिनों तक लोग सुबह 10 से रात 9 बजे तक शिल्प प्रदर्शनी, मनोरंजन पार्क, फूड कोर्ट, बिजनेस स्टॉल और प्रदर्शनी स्टाल का आनंद ले सकते हैं। खेल-खेल में बच्चों को सफाई, सूखा और गीला कचरा, पानी बचाने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


आज कंवर ग्रेवाल और कुलविंदर बिल्ला का शो
रोज फेस्टिवल में शनिवार को भी कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। छुट्टी का दिन होने की वजह से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। रोज गार्डन में शनिवार को शाम साढ़े 6 बजे सूफी गायक कंवर ग्रेवाल का शो होगा। इसके अलावा शाम साढ़े सात बजे लेजर वैली में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला का शो होगा। इसके अलावा लोग सुबह 8 बजे से 10 बजे तक योग सत्र में भी भाग ले सकते हैं, यह सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम व आर्ट गैलरी में आयोजित किया जा रहा है। दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक सस्टेनेबल वाइल्डलाइफ ट्रैवल पर एक फिल्म स्क्रीनिंग भी होगी। रविवार को लेजर वैली में बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी का शो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed